रांची : सिल्ली अंचल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, ACB के जाल में फंसा अमीन

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये रिश्वत...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

रांची। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम लोवादाग निवासी 65 वर्षीय बासुदेव महतो ने ACB में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अपनी पुश्तैनी जमीन (खाता सं०-13, प्लॉट सं०-676) के करीब 20 डिसमिल हिस्से की नापी कराने के लिए उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया था।

बताया जाता है कि 10 फरवरी 2026 को अमीन गणेश महतो ने जमीन की नापी तो कर दी, लेकिन नापी रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग करने लगा। परेशान होकर बासुदेव महतो ने घूस देने से इनकार किया और सीधे ACB से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

ACB की जांच में सही निकले आरोप

शिकायत मिलते ही ACB की टीम ने पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ACB ने 18 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम-2018 की धारा 7(a) के तहत कांड संख्या 08/26 दर्ज कर जाल बिछाया।

ट्रैप में फंसा अमीन

पूर्व योजना के तहत बासुदेव महतो ने सिल्ली अंचल कार्यालय में अमीन को तय राशि आठ हजार रुपये दिए। जैसे ही अमीन ने घूस की रकम ली, पहले से घात लगाए ACB अधिकारियों ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।

ACB की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़े: ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत, अगले महीने था शादी


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *