देवघर : MDA 2026 को लेकर बेलकियारी में राष्ट्रीय दल का दौरा, घर-घर जाकर फाइलेरिया दवा सेवन की ली जानकारी

बुधवार को MDA 2026 कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं अंतर्गत सेंटिनल साइट ग्राम बेलकियारी का राष्ट्रीय दल ने निरीक्षण किया...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
1 Min Read

क्राफ्ट समाचार- सुधांशु शेखर देवघर

देवघर। बुधवार को MDA 2026 कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं अंतर्गत सेंटिनल साइट ग्राम बेलकियारी का राष्ट्रीय दल ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय दल के पदाधिकारी रवि कुमार वशिष्ठ (डायरेक्टर, IFD, डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) ने घर-घर भ्रमण कर ग्रामीणों से फाइलेरिया रोधी दवा सेवन की स्थिति की जानकारी ली।

IMG COM 20260226 0158081

निरीक्षण के दौरान जिन लोगों ने दवा लेने से इंकार किया था, उन्हें फाइलेरिया रोग के खतरे के बारे में विस्तार से समझाया गया और मौके पर ही दवा का सेवन कराया गया। साथ ही दवा प्रशासक टीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ-एनटीडी के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. हासीब जमन हक़, जिला वीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार यादव, एमटीएस डब्लू कुमार यादव, पीरामल फाउंडेशन की पीओसीडी रीता सिंह, सहिया मुन्नी देवी, उमेश कुमार एवं रामबदन रवानी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: देवघर में 8 मार्च को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का होगा आयोजन

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।