देवघर में 8 मार्च को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का होगा आयोजन

रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर में 8 मार्च 2026 को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया जाएगा...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

क्राफ्ट समाचार- सुधांशु शेखर देवघर

देवघर। रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर में 8 मार्च 2026 को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम का केंद्रीय विषय “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी आवाज़ रखने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से विकसित भारत@2047 के विज़न को आकार देने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सहभागिता और नीतिगत चर्चाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा, जिससे छात्र-छात्राओं में तार्किक विचार-विमर्श की क्षमता विकसित हो सके।

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए देवघर जिले के कुल 169 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। प्रतिभागी “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार, सुझाव और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों को विभिन्न समितियों में दायित्व सौंपे गए हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया है कि यह आयोजन युवाओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को और मजबूत करेगा।

इसे भी पढ़े: महुदी मोड़ में बड़ी वारदात: अंजली ज्वेलर्स से करीब 20 लाख के जेवरात की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।