कटकमसांडी (हजारीबाग)। कटकमसांडी थाना पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए दो खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। रविवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने दोनों मोबाइल धारकों को बुलाकर आवश्यक सत्यापन के बाद फोन सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर, थाना पेलावल निवासी रितिक कुमार और रहमत नगर, थाना पेलावल निवासी फैज अहमद के मोबाइल कुछ दिन पहले खो गया था। मोबाइल गुम होने से दोनों काफी परेशान थे। शिकायत मिलने के बाद कटकमसांडी पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए दोनों फोन का पता लगाया और उन्हें बरामद कर लिया।
इसे भी पढ़े: झारखंड में दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसा, पायलट समेत 7 की मौत
मोबाइल वापस मिलने पर दोनों धारकों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया।
थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित रखने और उपलब्ध सुरक्षा फीचर्स का उपयोग करने की भी सलाह दी।
इसे भी पढ़े: रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार, जंगल में चला राहत-बचाव अभियान