चौपारण : कठम्बा में शराब दुकान संचालक बिनोद यादव को किया गया सम्मानित, होली में शांतिपूर्ण संचालन पर मिली सरहाना

कठम्बा में संचालित शराब दुकान के संचालक को होली पर्व के दौरान सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए युवा समाजसेवी रंजीत यादव द्वारा सम्मानित किया गया...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

चौपारण। प्रखंड के पंचायत बसरिया कठम्बा में संचालित शराब दुकान के संचालक बिनोद यादव को होली पर्व के दौरान सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए युवा समाजसेवी रंजीत यादव द्वारा सम्मानित किया गया। संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले कठम्बा में इस बार होली के मौके पर दुकान का संचालन व्यवस्थित ढंग से होने तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। हालांकि ग्राहकों को 3 मार्च तक सेवा दिया गया वही 4 मार्च को सरकार के दिशा निर्देश पर दुकान बंद रहा।

इस अवसर पर बिनोद यादव ने कहा कि ग्राहकों के प्यार और विश्वास की वजह से होली के दौरान दुकान का संचालन बेहतर तरीके से हो पाया। उन्होंने बताया कि लोगों ने शराब खरीदने के बाद शांति और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का माहौल बना रहा ।उन्होंने ये भी बताया कि भगहर, बसरिया, बेलाही, ब्रामोरिया और पड़रिया सहित आसपास के कई गांवों से लोग यहां शराब लेने पहुंचते हैं। इस बार इन सभी क्षेत्रों में होली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जो पूरे क्षेत्र के लिए सुखद संकेत है।

स्थानीय लोगों ने भी कहा कि इस बार होली का त्योहार शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े: आपदा मित्रों ने समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुँचाई होली की खुशियाँ

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।