चौपारण। प्रखंड के दैहर पंचायत होली पर्व के उल्लास को लेकर चाय परगना के कुशवाहा समाज द्वारा, 1 मार्च को दैहर मैं भव्य होली मिलन समारोह आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में वरिष्ठ समाज सेवी नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के लोगों को एक मंच पर संगठित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से कुशवाहा समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान रंग अबीर के साथ पारंपरिक होली मिलन होगा और तथा आपसी भाईचारा सामाजिक समस्त और एक जुटता का दौरान संस्कृति माहौल में पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी। समाज पदाधिकारी ने सभी समाज बंधु से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
इसे भी पढ़े: चौपारण के जंगल में अवैध अफीम खेती पर बड़ा प्रहार, दो एकड़ फसल नष्ट