चौपारण की दनुआ घाटी में ट्रेलर गहरी खाई में गिरा, चालक घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

खतरनाक दनुआ घाटी में तेज गति से गुजर रहा ट्रेलर अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

चौपारण। थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक दनुआ घाटी में रविवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि तेज गति से गुजर रहा ट्रेलर अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घाटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर के खाई में गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों के सहयोग से राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए NHAI एंबुलेंस के माध्यम से चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

दनुआ घाटी का यह मार्ग पहले से ही दुर्घटना संभावित माना जाता है। तीखे मोड़, ढलान और तेज रफ्तार अक्सर हादसों की वजह बनते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घाटी क्षेत्र में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घाटी मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें और नियंत्रित गति में ही वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े: होली के रंग में रंगेगा दैहर: कुशवाहा समाज का भव्य होली मिलन 1 मार्च को

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।