Chatra: चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कदगावां खुर्द स्थित लेढिया नदी से मंगलवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। मृतक के शरीर पर केवल शर्ट मौजूद थी, जबकि नीचे का हिस्सा पूरी तरह खुला हुआ पाया गया। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने कुछ अहम सुराग भी साझा किए हैं। व्यक्ति के दाहिने हाथ पर शेष नाग का गोदना (टैटू) बना हुआ है। इसके अलावा दाहिने बाजू में काले रंग का मोटा धागा बंधा हुआ मिला है, जो पहचान में मददगार साबित हो सकता है।
थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि आसपास के थानों और क्षेत्रों में गुमशुदगी की सूचना खंगाली जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस हुलिए के व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तत्काल मयूरहंड थाना को सूचित करें।
इसे भी पढ़े: रंगों की फुहार में सराबोर हुआ नमनदीप पब्लिक स्कूल, धूमधाम से मनाया गया होली