बरही। झारखंड राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए विधानसभा में 1,58,560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इस बजट को राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। सरकार ने बजट में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया है।
बरही विधानसभा के युवा नेता सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रयाग प्रसाद ने बजट का स्वागत करते हुए इसे दूरदर्शी और जनहितैषी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बजट के जरिए आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने की ठोस पहल की है।

प्रयाग प्रसाद ने कहा कि युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराना और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनके अनुसार यह बजट विकास, जनकल्याण और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में घोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इसे भी पढ़े: संपादकीय लेखन पत्रकारिता की आत्मा और कलम की ज़िम्मेदारी पुस्तक जल्द पाठकों के बीच होगी उपलब्ध