बरही विधायक मनोज कुमार यादव के सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब, डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि के बाद होगा विचार
बरही। बजट सत्र के दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री से हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही प्रखंड के चार माइल एनएच-33 से रालो लठिया होते हुए करियातपुर जीटी रोड तक लगभग 14 किलोमीटर लंबी सड़क के संबंध में सवाल उठाया। विधायक ने पूछा कि क्या उक्त सड़क आरईओ योजना के अंतर्गत बनी हुई है। इस पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि प्रश्नगत चार माइल एनएच-33 से रालो लठिया होते हुए करियातपुर जीटी रोड तक का पथ ग्रामीण कार्य विभाग के स्वामित्व एवं अधीनस्थ है। विधायक ने यह भी जानना चाहा कि क्या एनएच-33 चार माइल से जीटी रोड करियातपुर तक की यह सड़क एक महत्वपूर्ण बायपास के रूप में उपयोग की जाती है। इस पर मंत्री ने उत्तर दिया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस पथ का निर्माण कराया गया है और यह वर्तमान में डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि के अंतर्गत है। पथ निर्माण विभाग द्वारा इसके उन्नयन के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसपर विधायक मनोज कुमार यादव ने आगे सवाल किया कि यदि उपरोक्त तथ्य सही हैं तो क्या सरकार इस सड़क को पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित कर उसके सुदृढ़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराने पर विचार कर रही है। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि संबंधित प्राधिकार द्वारा कराए गए कार्य की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि समाप्त होने के बाद तथा पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरण के लिए अनापत्ति मिलने पर, नेटवर्क की उपयोगिता और उपलब्ध निधि के आधार पर प्रस्ताव पर विचार किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़े: MDA 2026 को लेकर बेलकियारी में राष्ट्रीय दल का दौरा, घर-घर जाकर फाइलेरिया दवा सेवन की ली जानकारी