गिरिडीह : मोहनडीह में रात्रि चौपाल से बढ़ी जागरूकता, 168 लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा

सुधांशु शेखर
2 Min Read

गांडेय (गिरिडीह)। CHC गांडेय के अंतर्गत मोहनडीह सेंटिनल साइट (हाई प्रायोरिटी एरिया) में फाइलेरिया MDA कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग दवा खाने से मना कर रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए लोगों को समझाने और जागरूक करने के लिए विशेष रात्रि चौपाल आयोजित की गई।

मोहनडीह में दो अलग-अलग स्थानों पर चौपाल लगाई गई। इसमें फाइलेरिया बीमारी, उसके दुष्प्रभाव और MDA दवा के महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही वीडियो दिखाकर लोगों की शंकाएं दूर की गईं।

कार्यक्रम में मुखिया अमृत लाल पाठक, BPM मोहन प्रसाद, MTS श्वेता कुमारी, MPW रमेश मुर्मू, MPW हीराल टुडू, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सौरभ कुमार, MDAC रितिक कुमार तथा साहीया दीदी – ललिता देवी, कविता वर्मा और सुबी देवी – का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

रात्रि चौपाल के दौरान ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर टीम ने 168 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया। सही जानकारी और वीडियो देखने के बाद लोग स्वयं आगे आकर दवा खाने लगे और साहीया दीदी के पास दवा लेने के लिए भीड़ लग गई। यह पहल फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक प्रभावी और सराहनीय कदम साबित हुई।

इसे भी पढ़े: देवीपुर इंडियन बैंक प्रबंधक पर दुर्व्यवहार का आरोप, बाद में आपसी सहमति से सुलझा मामला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।