पांडू : शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा,521 कलश के साथ सम्पन्न हुई जल यात्रा

Craft Samachar
2 Min Read

पांडू,पलामू। जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत महुगांवा पंचायत के ग्राम काती में देवी मंदिर व महाबीर मंदिर में देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा एवं जल यात्रा के साथ हुआ। यज्ञस्थल से शुरू हुई मंगल शोभायात्रा पांडू बाजार होते हुए करमडीह गांव स्थित बांकी व ढोढरी नदी के संगम तट पर पहुंची, जहां 521कलश में मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर यज्ञशाला में कलश स्थापना की गई।यज्ञाचार्य पंडित दिनेश शुक्ल एवं आचार्य अभिषेक शास्त्री के मार्गदर्शन में पति-पत्नी द्वारा अग्नि मंथन कर विधिवत यज्ञ आरंभ किया गया। गाजे-बाजे, झंडे-पताकों और “जय श्रीराम” के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।मुख्य जजमान गोपाल सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी रहे।यज्ञ समिति के अध्यक्ष देव प्रसाद सिंह एवं पूर्व शिक्षक दयानंद सिंह ने बताया कि लगभग 50 वालंटियर यज्ञ संचालन, सत्कार, भोजन एवं प्रसाद वितरण में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री श्री 1008 तपोमूर्ति संत श्री सुंदर राज अधिराज स्वामी जी महाराज सहित संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर प्रवचन सुने।शोभायात्रा में जिला परिषद सदस्य मीना देवी,सांसद प्रतिनिधि कृष्णविजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह,देव प्रसाद सिंह, दयानंद सिंह, अवधेश सिंह, अरविंद सिंह, रणजीत सिंह, शेखर सिंह, लाभेंद्र सिंह, राजेश्वर विश्वकर्मा, मिथिलेश चंद्रवंशी, कुंडल सिंह, अरविन्द सिंह,पृथ्वी प्रजापति सहित सैकड़ों श्रद्धालु व कन्याएं शामिल हुईं।पांच दिवसीय यज्ञ में रामकथा व भागवत कथा का आयोजन होगा। सात फरवरी को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *