बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

Craft Samachar
2 Min Read

हजारीबाग: बिहार चुनाव प्रचार से हजारीबाग लौटे भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने परिवार, हितैशियों और क्षेत्रवासियों के साथ प्रकाश व खुशियों का महापर्व दीपावली धूमधाम से मनाया।

Hazaribagh MP Manish Jaiswal3

सांसद मनीष जायसवाल ने दीपावली के दिन की शुरुआत क्षेत्र वासियों के बीच जनसंपर्क और धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर की। उन्होंने सबसे पहले हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों संग दीप प्रज्वलित किया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशियों का आदान-प्रदान किया।

Hazaribagh MP Manish Jaiswal2

दिनभर सांसद जायसवाल क्षेत्र में आयोजित कई धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

दीपावली की शाम को उन्होंने अपने विशेश्वर दयाल पथ स्थित आवास पर पूरे परिवार और हितैषियों के साथ विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया। इस दौरान आवास पर आकर्षक रंगोली सजाई गई और दीप जलाकर खुशियों के इस पल को यादगार बनाया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस अवसर पर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी और श्रीगणेश से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

इसे भी पढ़ें: नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।