Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बिग ब्रेकिंग : करंट लगने से 6 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोगों की मौत, कई झुलसे

On: January 19, 2026 10:25 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

Also Read

बिग ब्रेकिंग : करंट लगने से 6 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोगों की मौत, कई झुलसे

उत्तराखंड : उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हो गया. करंट लगने से दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आकर अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

हादसे को लेकर चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment