Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

तीन साल की मासूम ने चॉकलेट समझ चबा लिया सांप, फिर हुआ ये…

On: January 19, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

तीन साल की मासूम ने चॉकलेट समझ चबा लिया सांप, फिर हुआ ये…

आपने सुना होगा कि सांप के काटने से इंसान की मौत हो जाती है। लेकिन, क्या आपने कभी बच्चे के काटने से सांप की मौत की खबर सुनी है? हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का है। बच्चे ने जिंदा सांप को चबा लिया, जिससे सांप की मौत हो गई। फिलहाल डॉक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया है.

UP Viral News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खेलते-खेलते तीन साल के बच्चे ने गलती से सांप को चॉकलेट समझकर मुंह में रख लिया और चबाकर मार डाला। परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले गए। साथ ही मरे हुए सांप को उठा ले गए। अस्पताल में हुई इस घटना के बारे में जानकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। फिलहाल बच्चे की तबीयत ठीक है।

मामला मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव का है. यहां रहने वाले दिनेश कुमार का तीन वर्षीय पुत्र अक्षय बीते दिन अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान घर के पास झाड़ी से एक छोटा सा सांप निकला और बच्चे के सामने आ गया। इसके बाद बच्चे ने खेलते-खेलते सांप को अपने मुंह में रख लिया और चबा गया। इसी दौरान बच्चे की दादी ने देखा तो वो डर गई।

➨परिजन भी मरे हुए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे।

सांप को हाथ में देखकर बच्चे की दादी चीख पड़ी और उसने बच्चे के हाथ से सांप को पकड़कर दूर फेंक दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही परिजन मरे हुए सांप को भी अपने साथ अस्पताल ले गए थे। इसके अलावा यह खबर आसपास के लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुहागरात बनी मौत की वजह… 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने सुनाई…

पत्नी के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पति ने गुमटी की दीवार पर लिखी कांस्टेबल और पत्नी की सारी करतूतें

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

मिर्जापुर : दुर्गा अष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

बलिया : सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा, हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गरीब विश्वकर्मा परिवार के दो लोगों की हत्या निंदनीय,मृतक परिवार को 50-50लाख रुपए मुआवजा दे यूपी सरकार: झारखण्ड क्रांति मंच

भूकंप के तेज झटकों से दहली पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर भागे लोग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

लखनऊ : स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

ज्योति मौर्य मामला: पति आलोक ने लिया यू-टर्न, पत्नी के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतें वापस लीं

यूपी: बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद, यहां देखें….

Leave a Comment