Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

मोबाइल इस्तेमाल कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जाने पूरी जानकारी

On: January 19, 2026 10:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

मोबाइल इस्तेमाल कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जाने पूरी जानकारी 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में एक युवक की मोबाइल से बिजली की करंट लगने से मौत हो गई है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल का इस्तेमाल हमारे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है। समाचार पढ़ना हो, रिचार्ज करना हो, रिमोट के रूप में इसका उपयोग करना हो, लाइट अचानक बंद होने पर टॉर्च चालू करना हो, Google पर अपने सवालों के जवाब खोजना हो या YouTube व्लॉग देखना हो। ऐसे कई काम हैं जो मोबाइल तुरंत कर सकते हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 16 साल का एक युवक फोन को चार्जिंग मोड पर इस्तेमाल कर रहा था। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने अपना फोन चार्जिंग पर लगा रखा था. उसी दौरान उसके फोन पर एक कॉल आई और जैसे ही युवक ने फोन उठाया उसे करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। आपको बता दें कि इससे पहले भी स्मार्टफोन के चार्ज करने के दौरान फटने के कई मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन मोबाइल से करंट लगने का संभवत: यह पहला मामला है।

मोबाइल इस्तेमाल कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

यूपी में मोबाइल ब्लास्ट होने से फोन चार्ज पर इस्तेमाल कर रहे लड़के की मौत

फोन उठाते ही युवक गिर गया

पुलिस का कहना है कि युवक का नाम सत्यम शर्मा है और वह बदायूं जिले के बिसौली का रहने वाला था. युवक के परिजनों का कहना है कि जैसे ही युवक ने फोन उठाया उसे करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ा. सत्यम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। उनके परिवार ने अभी तक हमारे पास औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर वे शिकायत दर्ज कराते हैं तो हम शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

दुर्घटना का कारण क्या है

इस प्रकार की दुर्घटना का कारण कभी-कभी निर्माण दोष होता है, कभी-कभी उपयोगकर्ताओं की लापरवाही, आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और स्मार्टफोन में आग लग जाती है या बिजली की आपूर्ति में समस्या होने पर ही करंट लग जाता है। कई बार फोन को चार्ज करने के लिए अत्यधिक पावर वाले चार्जर और लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके कारण भी बिजली आपूर्ति में दिक्कत होती है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को करंट लग जाता है। ऐसे में कई बार फोन की बैटरी फटने जैसी स्थिति भी पैदा हो जाती है।

फोन को असली चार्जर से ही चार्ज करें

अगर आप फोन चार्ज करने के लिए लोकल चार्जर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे तुरंत बंद कर दें। यह न सिर्फ स्मार्टफोन की बैटरी को खराब करता है, बल्कि बैटरी ब्लास्ट का भी मुख्य कारण बन सकता है। दरअसल, लोकल चार्जर में बिजली का प्रवाह बदलता रहता है। जिससे स्मार्टफोन की बैटरी पर प्रेशर पड़ता है और ज्यादा प्रेशर के कारण कई बार बैटरी ब्लास्ट हो जाती है। ऐसे में फोन को चार्ज करने के लिए फोन के असली चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुहागरात बनी मौत की वजह… 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने सुनाई…

पत्नी के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पति ने गुमटी की दीवार पर लिखी कांस्टेबल और पत्नी की सारी करतूतें

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

मिर्जापुर : दुर्गा अष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

बलिया : सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा, हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गरीब विश्वकर्मा परिवार के दो लोगों की हत्या निंदनीय,मृतक परिवार को 50-50लाख रुपए मुआवजा दे यूपी सरकार: झारखण्ड क्रांति मंच

भूकंप के तेज झटकों से दहली पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर भागे लोग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

लखनऊ : स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

ज्योति मौर्य मामला: पति आलोक ने लिया यू-टर्न, पत्नी के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतें वापस लीं

यूपी: बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद, यहां देखें….

Leave a Comment