Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

ज्योति मौर्य मामला: पति आलोक ने लिया यू-टर्न, पत्नी के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतें वापस लीं

On: January 19, 2026 8:44 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

ज्योति मौर्य मामला: पति आलोक ने लिया यू-टर्न, पत्नी के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतें वापस लीं

प्रयागराज: बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) के मामले में नया मोड़ आ गया है. एसडीएम ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाने वाले उनके पति आलोक मौर्य ने यू-टर्न लेते हुए सोमवार को अपनी सभी शिकायतें वापस ले ली हैं। दोपहर में जांच कमेटी के सामने पेश हुए आलोक (Alok) महज 15 मिनट में ही कमरे से बाहर आ गये. बाहर आते ही आलोक ने मीडिया को बयान दिया कि उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली है. वह इस मामले में आगे नहीं बढ़ना चाहते.

जांच समिति ने आलोक को अगस्त के पहले सप्ताह में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था. कमेटी के सामने सबसे पहले पेश हुए आलोक ने सबूत पेश करने के लिए 20 दिन का वक्त मांगा था. कमेटी ने उन्हें समय देते हुए 28 अगस्त को बुलाया था. माना जा रहा था कि सोमवार को आलोक अपने आरोप के समर्थन में कुछ सबूत देंगे, लेकिन आलोक ने आते ही सबको चौंका दिया. दोपहर करीब तीन बजे आलोक मंडलायुक्त कार्यालय में जांच कमेटी के सामने पेश हुए और अपनी सारी शिकायतें वापस लेने का पत्र दिया। करीब 15 मिनट बाद वह जांच कमेटी कक्ष से बाहर निकले और मीडिया को यही बयान दिया.

आलोक के शिकायत वापस लेने के बाद मामला खत्म होगा या नहीं, इस पर सरकार फैसला लेगी. जानकारों का कहना है कि आलोक के आरोप गंभीर हैं. उन्होंने ज्योति मौर्य पर प्रयागराज में महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती के दौरान वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं. आलोक ने भले ही शिकायत वापस ले ली हो, लेकिन उनके दिए दस्तावेजों के आधार पर सरकार जांच आगे बढ़ा सकती है. ऐसे में अब शासन स्तर पर ही तय होगा कि शिकायत खत्म होगी या जांच आगे बढ़ेगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुहागरात बनी मौत की वजह… 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने सुनाई…

पत्नी के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पति ने गुमटी की दीवार पर लिखी कांस्टेबल और पत्नी की सारी करतूतें

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

मिर्जापुर : दुर्गा अष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

बलिया : सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा, हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गरीब विश्वकर्मा परिवार के दो लोगों की हत्या निंदनीय,मृतक परिवार को 50-50लाख रुपए मुआवजा दे यूपी सरकार: झारखण्ड क्रांति मंच

भूकंप के तेज झटकों से दहली पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर भागे लोग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

लखनऊ : स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

यूपी: बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद, यहां देखें….

धान की खेत में गिरे फाइटर जेट के दो फ्यूल टैंक, ऐसा लगा जैसे आसमान से मिसाइल गिरी, ग्रामीण देख…

Leave a Comment