Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

टला बड़ा रेल हादसा: मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस का पहिया टूटा, यात्रियों ने चेन खींचकर रोकी ट्रेन

On: January 19, 2026 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

टला बड़ा रेल हादसा: मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस का पहिया टूटा, यात्रियों ने चेन खींचकर रोकी ट्रेन

हाजीपुर : एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस का पहिया टूट गया. पहिया टूटने के बावजूद पवन एक्सप्रेस 15 किलोमीटर तक दौड़ती रही. यात्रियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने चेन खींचकर गाड़ी रोकी. ट्रेन मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के बीच स्थित भगवानपुर स्टेशन के सामने घंटों रुकी रही. यात्रियों ने बताया कि वे काफी देर तक ट्रेन से परेशान हो रहे थे.
जब ट्रेन भगवानपुर स्टेशन पर रुकी तो यात्री खुद ही ट्रेन के पहियों को देखने लगे. इसी दौरान एस-11 बोगी का एक पहिया टूटा हुआ दिखा. पहिया बुरी तरह टूट गया था. आवाज वहीं से आ रही थी. इसी बात की जानकारी देने गार्ड के पास जा रहे थे। तभी गाड़ी खुल गयी. यात्रियों में अफरातफरी का माहोल बन गई। फिर यात्रियों ने अपनी सूझबूझ से चेन खींची और लोको पायलट को घटना की जानकारी दी।
लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पहिये को ठीक किया. मुजफ्फरपुर से खुलते ही ट्रेन में आवाज आने लगी. जब ट्रेन गोरौल स्टेशन से आगे बढ़ी तो ट्रेन की गति के साथ शोर बढ़ने लगा. ट्रेन शाम 5:52 बजे भगवानपुर स्टेशन पर रुकी. नीचे उतरकर देखा तो पहिया टूटा हुआ था। हालांकि इस दौरान यात्री काफी देर तक परेशान होते रहे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार ट्रेन हादसा : गहराती रात में भीषण आवाज,कांपते यात्रियों की सहायता को दौड़ पड़ा गांव का गांव,समाज ने दिखाई मानवता,हर ओर मची थी चीख-पुकार,जेनरेटर लाकर रोशनी की व्यवस्था,कोई पानी लेकर दौड़ रहा, कोई एंबुलेंस पर चढ़ा रहा

संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग

जरूरी खबर: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदला, आज से इस रूट से चलेगी

जयपुर-मुंबई ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग, आरपीएफ एएसआई व यात्री समेत चार की गोली मारकर हत्या

देखिए चमत्कार: ट्रैक पर लेटी रही महिला, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, देखिए वीडियो

Leave a Comment