Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

Odisha Train Accident: हादसे के बाद होश में था कोरोमंडल ट्रेन का लोको पायलट, जानिए कैसे हैं दूसरे कर्मचारी

On: January 19, 2026 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

Odisha Train Accident: हादसे के बाद होश में था कोरोमंडल ट्रेन का लोको पायलट, जानिए कैसे हैं दूसरे कर्मचारी

क्राफ्ट समाचार डेस्क:
ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे और उसमें 275 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हादसे के बाद अब हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे संचालन एवं व्यापार विकास बोर्ड की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने रविवार को कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस का लोको पायलट हादसे के बाद कुछ देर के लिए होश में था और उसने बताया कि उसे हरी झंडी मिल गई है. जया वर्मा ने बताया कि उन्होंने लोको पायलट से भी बात की थी और लोको पायलट ने हरी झंडी मिलने की बात भी कही थी. हालांकि, बाद में लोको पायलट की हालत बिगड़ गई और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

➨मालगाड़ी के गार्ड की बची जान

हादसे का शिकार हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट जीएन मोहंती और सहायक लोको पायलट हजारी बेहरा थे. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, कोरोमंडल एक्सप्रेस की चपेट में आई मालगाड़ी के गार्ड की जान किस्मत ने बचा ली। दरअसल कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के पीछे से टकरा गई. आमतौर पर मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे में गार्ड मौजूद होता है, लेकिन चूंकि मालगाड़ी लूपलाइन में थी, इसलिए ट्रेन में न ड्राइवर मौजूद था और न ही गार्ड। इस वजह से जब कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई तो मालगाड़ी के लोको पायलट और उसके गार्ड की जान बच गई.

➨सिग्नल फेल बना हादसे का कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट की गलती नहीं थी, बल्कि सिग्नल में खराबी की वजह से हादसा हुआ. गलत सिग्नल के चलते कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में चली गई और वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की कुछ बोगियां डाउन लाइन से गुजर रही बेंगलुरु एक्सप्रेस से टकरा गईं.
बेंगलुरु एक्सप्रेस के टीटी ने बताया कि उन्हें कुछ जोरदार झटका लगा लेकिन वह समझ नहीं पाए कि यह क्या था। बेंगलुरु एक्सप्रेस के ए-1 कोच के बाद दो जनरल कोच और गार्ड का कोच हादसे की चपेट में आ गया और पटरी से उतर गया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार ट्रेन हादसा : गहराती रात में भीषण आवाज,कांपते यात्रियों की सहायता को दौड़ पड़ा गांव का गांव,समाज ने दिखाई मानवता,हर ओर मची थी चीख-पुकार,जेनरेटर लाकर रोशनी की व्यवस्था,कोई पानी लेकर दौड़ रहा, कोई एंबुलेंस पर चढ़ा रहा

बिग ब्रेकिंग ट्रेन एक्सीडेंट : हजारा एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, 22 से ज्यादा की मौत, 81 से ज्यादा लोग घायल

ओडिशा ट्रेन हादसे में बिहार के 43 लोगों ने जान गवाई, आपदा प्रबंधन विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

झारखंड में टला बड़ा ट्रेन हादसा राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराई

ओडिशा में एक और रेल हादसा, बारगढ़ में निजी मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई गिरिडीह मधुपुर ट्रेन, मच गया अफरातफरी, टला बड़ा हादसा

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मुआवजा मिलेगा

कैसे हुआ था बालासोर ट्रेन हादसा, वीडियो एनिमेशन से समझें…..

Leave a Comment