Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण में सुब्रतो कप की विजेता बनी टोइया की टीम

On: January 19, 2026 10:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण में सुब्रतो कप की विजेता बनी टोइया की टीम

वृंदा की टीम 1-0 से पराजित हो गयी

चौपारण : सुब्रतो कप का सेमीफाइनल और फाइनल मैच शनिवार को ब्लॉक स्टेडियम चौपारण में खेला गया। इसमें टोइया की टीम विजेता रही। उन्होंने वृंदा की टीम को 1-0 से पराजित कर दिया. मैच का उद्घाटन प्रमुख पूर्णिमा देवी, उप प्रमुख प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, विधायक शिक्षा प्रतिनिधि मंटू यादव व बीईईओ राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. पहला सेमीफाइनल प्लस टू हाई स्कूल इंगुनिया और प्लस टू हाई स्कूल टोइया के बीच खेला गया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल उत्क्रमित हाई स्कूल वृंदा एवं प्लस टू हाई स्कूल इगुनिया के बीच नॉक आउट नियम के तहत खेला गया. फाइनल मैच विजेता टीम उत्क्रमित उच्च विद्यालय वृंदा एवं प्लस टू उच्च विद्यालय टोइया के बीच खेला गया. विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. विधायक के शिक्षा प्रतिनिधि मंटू यादव व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी ने प्रखंड में खेल सुविधाएं बढ़ाने की बात कही. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा, कमलेश कुमार कुमाल, सुरेंद्र कुमार दास, उमेश कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह, बसंत कुमार दास, अजय कुमार यादव, रामलखन राम, गुलाब साव, गोपाल साव, राकेश कुमार, निशु सिंह, आरती कुमारी, किशन कुमार, दिलीप कुमार, यमुना प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह, भोला यादव, मो. आरिफ, मो. सईद, गिरधारी महतो, दीपक कुमार, यशवन्त कुमार, पवन प्रसाद आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

हजारीबाग के लाल चमकाएंगे झारखंड का नाम : राहुल और प्रभात का झारखंड टीम में चयन

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

Leave a Comment