Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़: विभावि में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी

On: January 19, 2026 10:11 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग़: विभावि में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी
अभ्यर्थी 31 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

पहली मेघा सूची 2 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी

प्रमाणपत्रों का सत्यापन सात अगस्त तक संबंधित कॉलेज में किया जायेगा

10 अगस्त तक ऑनलाइन नामांकन होगा

हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. यह जानकारी देते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नई शिक्षा नीति के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि सत्र 2023-27 में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन चांसलर पोर्टल से होगा. (jharkhanduniversities.nic.in)। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक लिये जायेंगे. इसमें सीयूईटी के वैध अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. उन्हें चांसलर पोर्टल पर लागू वांछित विषयों के सामान्यीकृत प्राप्तांक को भरना होगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई अभ्यर्थी राजनीति विज्ञान विषय मेजर/रेपुटेशन में दाखिला लेना चाहता है, तो उसे चांसलर पोर्टल पर भाषा विषय, राजनीति विज्ञान और सामान्य टेस्ट में सीयूईटी में प्राप्त एनटीए स्कोर भरना होगा। ऐसे अभ्यर्थी 12वीं परीक्षा के अंक भी चांसलर पोर्टल पर भरेंगे।

मेघा सूची में सीयूईटी स्कोर वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी

जो उम्मीदवार सीयूईटी में शामिल नहीं हुए हैं, वे भी 12वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मेघा सूची तैयार करने में सीयूईटी स्कोर वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीट खाली रहने पर सीयूईटी स्कोर के बिना उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। पहली मेघा सूची दो अगस्त को प्रकाशित होगी। इसके अनुसार प्रमाणपत्रों का सत्यापन सात अगस्त तक संबंधित कॉलेज में होगा। ऑनलाइन नामांकन 10 अगस्त तक होगा। अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल पर सिर्फ मेजर विषय पर चुनाव करेंगे। बाकी विषय उन्हें कॉलेज में आवंटित किए जाएंगे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

Leave a Comment