बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA के घटक दल और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने 11 नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इन नेताओं पर पार्टी की नीतियों और अनुशासन के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है।

ये 11 नेता किए गए निष्कासित

निष्कासित किए गए नेताओं की सूची में पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी राजेश रंजन, राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुनु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्रवण भूईयां, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नंदलाल मांझी, प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार राम, पूर्णिया जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मुजफ्फरपुर कार्यकारी जिलाध्यक्ष बैजु यादव, मंजू सरदार और बीके सिंह का नाम शामिल है।

राजेश पांडेय ने पत्र में लिखा कि इन सभी नेताओं ने पार्टी अनुशासन की अनदेखी की और संगठन की एकजुटता को कमजोर करने की कोशिश की। इसी आधार पर इन्हें सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

राजनीतिक संदेश भी छिपा

पार्टी के इस कदम को बिहार चुनाव से पहले संगठन में अनुशासन कायम करने और बागी नेताओं पर नकेल कसने के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 24 अक्टूबर 2025 का राशिफल: आर्थिक लाभ और सफलता के संकेत, कौन-सी राशि होगी भाग्यशाली…डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें किस राशि पर बरसेगी किस्मत की कृपा

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *