Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पाकुड़ : अटल जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा,पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद किया

On: January 19, 2026 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पाकुड़ : अटल जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा, पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद किया

पाकुड़: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का आज पांचवीं पुण्यतिथि है।इस पुनीत अवसर पर नगर परिषद द्वारा अटल चौक पर स्थापित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय,भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,दुर्गा मराण्डी उपस्थित थे।

माल्यार्पण पर के उपरांत भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व• अटल की पुण्यतिथि मनाई गई, तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

संगोष्ठी सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरा देश अपने जनप्रिय नेता अजातशत्रु भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल की पांचवीं पुण्यतिथि मना रहा है।भारतीय जनसंघ के संस्थापक युगद्रष्टा,युगपुरुष,कवि हृदय सम्राट भारतरत्न श्रद्धेय अटल जी सदा हमारे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।जिन्होंने भारतीय राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम गाथा लिखने का काम किया है।बहूआयामी व्यक्तित्व के मालिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल का न सिर्फ पक्ष बल्कि विपक्ष के नेता भी उनके भाषण कला एवं तर्क क्षमता के कायल थे और उनका सम्मान करते थे।अटल जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा।भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत जन-जन के दिलों पर राज करने वाले एकमात्र नेता श्रद्धेय अटल जी पर हमें गौरव है।उन्होंने अपने तीन बार के कार्यकाल में भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया। यही कारण है कि स्वर्गीय अटल जी के शासन काल को स्वर्णिम काल के रूप में लोग याद करते हैं। प्रदेश मंत्री शर्मिला ने कहा कि हम सभी भारत माता के सच्चे सपूत युगपुरुष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी के पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में लोकसभा के विस्तारक मनोज सिंह,धर्मेंद्र त्रिवेदी,भास्कर पाण्डेय, रूपेश भगत,प्रकाश जायसवाल,मनोरमा देवी,रतन भगत निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,पवन भगत,अरुण चौधरी, बहादुर मंडल,अक्षय मंडल,रविंद्र मंडल,दीनू मंडल,बिपलब मंडल, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

देवघर : अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बोले कांग्रेसी अल्पसंख्यको ने दी देश के लिए कुर्बानी, देश पर समान अधिकार : प्रो उदय प्रकाश जिलाध्यक्ष

चौपारण : बेला पंचायत सचिवालय में पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

पाकुड़ : ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के बीच होने वाली त्रैमासिक बैठक में रखी मांग

पाकुड़ : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर बगान में किया गया विद्यालय पोशाक का वितरण

मनातू : पदमा पंचायत के तेतरडीह गाँव स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना एवं फूल माला देकर श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान दिवस मनाया

पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में व्याप्त बिचौलिया प्रथा एवं अनियमितता के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा

Leave a Comment