Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : मंटू यादव को मिला विधायक अकेला यादव का साथ, बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

On: January 19, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष ने अनुमोदन के उपरांत मंटू यादव को प्रखंड अध्यक्ष बनाया
मंटू यादव को मिला विधायक अकेला यादव का साथ, बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष
विकास यादव को अध्यक्ष पद से हटाया

चौपारण :
जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने अचानक शीर्ष नेतृत्व बदल दिया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की सहमति पर पार्टी महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने जिले के चार प्रखंडों चौपारण, विष्णुगढ़, बरकट्ठा और डाडी में नये अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है. इसमें चौपारण के शिक्षाविद मंटू यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया. मालूम हो कि मंटू यादव कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला के बेहद करीबी रणनीतिकार माने जाते हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में मंटू यादव अकेला यादव के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए. माना जाता है कि मंटू ने यादव वोट बैंक में सेंधमारी का काफी काम किया है. उनके अनुभव और युवा होने के कारण उन्हें महत्वपूर्ण पद दिए जाने की बात कही गई. नये अध्यक्ष मंटू यादव ने मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने जो अहम जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने विधायक उमाशंकर अकेला को बड़ी जिम्मेदारी दी है. क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना अहम लक्ष्य होगा. जानकारी हो कि निवर्तमान अध्यक्ष विकास यादव के आवास सह दुकान पर कथित सरकार गिरोह द्वारा गोलीबारी की गयी थी. इसके बाद कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में तेजी से बदलाव आया और नये अध्यक्ष का मनोनयन हुआ. उनके मनोनयन पर रविशंकर अकेला, मनोज सिंह, मनोज यादव, दिनेश यादव, रेवाली पासवान, महेंद्र साहू, बालकिशुन यादव, यदुनंदन यादव समेत कई लोगों ने खुशी जताई है.

मंटू यादव को मिला विधायक अकेला यादव का साथ, बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

Leave a Comment