Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

नई दिल्ली : बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्कूल क्विज कॉम्पीटिशन बना

On: January 19, 2026 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

नई दिल्ली : बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्कूल क्विज कॉम्पीटिशन बना

इस प्रतियोगिता में भारत के 26,500 से ज्यादा स्कूलों ने पंजीकरण कराया

नई दिल्ली : इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 दुनिया में सबसे बड़ी इंटर-स्कूल प्रश्न प्रतियोगिता बनकर उभरी है। इसने ज्ञान को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सशक्त करने में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शानदार प्रतिक्रिया के साथ इस प्रतियोगिता में भारत के हर जिले से 26,000 से ज्यादा स्कूलों ने पंजीकरण कराया है।

इसके अलावा इस कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रभावशाली तरीके से 3.8 लाख से अधिक विजिटर्स आए, जिससे कि भारत में इसे लेकर व्यापक रुचि एवं जुड़ाव का पता चलता है।

यह प्रतियोगिता 3 अक्टूबर को शुरू हुई और इसने समावेशन, समानता, निष्पक्षता और ज्ञान पाने की ललक जैसे सिद्धांतों को बरकरार रखा है और भारत के विद्यार्थियों को एक बेजोड़ मंच प्रदान किया।विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों की पेशकश की गई है, जो कक्षा की चार-दीवारी से कहीं बढ़कर होंगे। इस स्तर की एक राष्ट्रीय प्रश्न प्रतियोगिता में पहली बार, विशेष आवश्यकताओं वाले विद्यार्थी भी भाग लेंगे।

बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 एक प्रतियोगिता से कहीं बढ़कर है।यह वो मंच है, जो अलग-अलग पृष्ठभूमि के युवाओं को भारत की सबसे सम्मानित संस्था की छत्रछाया में जिज्ञासा, सीखने और एकता के उत्साह का जश्न मनाने के लिये एकजुट करता है।

आकर्षक इनामों में टॉप 12 स्कूलों के लिए बसें और विद्यार्थियों तथा उनके शिक्षकों के लिए आईपैड्स एवं टैबलेट्स शामिल हैं, जो ऐसा प्रोत्साहन देते हैं, जिससे उत्कृष्टता के लिये मनोबल बढ़ता है और पुरस्कार मिलता है। बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 का ग्रैंड फिनाले 5 दिसंबर, 2023 को होगा। नगद पुरस्कार न सिर्फ विजेता को, बल्कि उन भाग लेने वालों को भी मिलेंगे, जो सेमी फाइनल्स और क्वार्टर फाइनल्स में पहुंचते हैं। इस प्रकार सभी के लिये अवसर होंगे।

ऑनलाइन प्रतियोगिता की मेजबानी www.indianarmyquiz.com पर होगी, जिसके बाद श्रीनगर, चंडीगढ़, जालंधर, कोटा, पुणे, बेंगलुरु, सिकंदराबाद, शिलॉन्ग, रांची, बरेली और आगरा में ऑफलाइन कमांड क्वार्टर-फाइल्स (क्यूएफ) और श्रीनगर, चंडीगढ़, कोटा, चेन्नई, नारंगी तथा मेरठ में कमांड सेमी-फाइल्स (एसएफ) होंगे।

बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 सीमाओं के पार जाती है और एक देशव्यापी प्रतियोगिता है।जहां हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा चमक सकती है। यह युवाओं के दिमाग और देश के भविष्य पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिये है। यह बदलाव की यात्रा का आरंभिक कदम है, जो देशभक्ति, शिक्षा, विजय, बहादुरी और साहस के मूल्य प्रदान करेगा और भारतीय सेना के अदम्य उत्साह तथा समर्पण को प्रतिबिम्बित करेगा। आंकड़ों से इतर यह देशभर के अनगिनत बच्चों तथा उनके माता-पिता को प्रभावित करेगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सबसे बड़ा रेस्क्यू : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17वें दिन में बचाया गया

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

मिर्जापुर : दुर्गा अष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

बलिया : सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा, हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

भूकंप के तेज झटकों से दहली पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर भागे लोग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

लखनऊ : स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

पंजाब की सरहिंद नहर में गिरी बस, आठ की मौत, 40 को बचाया गया, छह की तलाश

आईआरसीटीसी पर ऑनलाइन ट्रेन टिकटों की बुकिंग बंद, यात्री हो रहे परेशान, लेकिन अभी भी है टिकट बुक करने का तरीका, जानें कहां करें बुक

कोर्ट परिसर में फायरिंग: वकीलों के दो गुटों में झड़प के बाद चली गोलियां, देखें वीडियो

Leave a Comment