एक्ट्रेस जिया सुसाइड केस: सूरज पंचोली बरी, दस साल बाद कोर्ट का फैसला, एक्ट्रेस को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप
Mumbai : सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली को बरी कर दिया। उन पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई में अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। जिया की मां की शिकायत पर अभिनेता और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। अब घटना के 10 साल बाद फैसला आने वाला है।
पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। इसके मुताबिक, जिया सूरज के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों की वजह से काफी परेशान थीं। इसके बाद जिया की मां राबिया खान ने सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सूरज अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं।