Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बस पुल से नीचे गिरी, भीषण हादसे में 22 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

On: January 19, 2026 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बस पुल से नीचे गिरी, भीषण हादसे में 22 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश: मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है. मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदौर की ओर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं. हादसे का शिकार हुई बस में करीब 50 यात्री सवार होने की आसंका। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक बस इंदौर की ओर जा रही थी। बस खरगोन में खरगोन टेमला रोड पर दसंगा के पास पहुंची थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस पुलिया से नीचे गिर गई। बस के पुल से नीचे गिरने के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय मोड में आ गई। आनन-फानन में एंबुलेंस को मौके की ओर भेजा गया और पुलिस टीम भी पहुंच गई। बस में फंसे यात्रियों को बचा लिया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment