Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : राशन कटौती की शिकायत को लेकर जांच करने पहुंचे जिला आपूर्ति पदाधिकारी

On: January 19, 2026 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : राशन कटौती की शिकायत को लेकर जांच करने पहुंचे जिला आपूर्ति पदाधिकारी

राशन कटौती को लेकर हेदलाग के ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय व जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय में दिया आवेदन

हजारीबाग (कटकमसांडी) :

आदर्श महिला समिति हेदलाग के जन वितरण प्रणाली मे आधा राशन कटौती को लेकर ग्रामिणो ने उपायुक्त कार्यालय एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाया है। जिसकी जाँच के लिए प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कटकमसांडी से कंचनपुर पंचायत के हेदलाग गाँव में जाँच के लिए ग्रामीणों के बीच पहुँचे। जबकि मौके पर उन्होंने ग्रामीणो से उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आधा राशन ही मिला है। जबकि कुछ लाभुको का कहना है कि राशन ही नही मिला है। प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ग्रामीणो की समस्या को सुनने के बाद सारे ग्रामीणो के साथ खुद को डीलर कहने वाले अर्जुन साव के आदर्श महिला समिति जन वितरण प्रणाली पहुँचे। दुकान मे मौके पर मौजूद खुद को डीलर कहने वाले अर्जुन साव की पत्नी कोशल्या देवी जो एक पाराशिक्षक है,जिससे ग्रामीणो की शिकायत के बारे में कटकमसांडी प्रखण्ड के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने जाँच की और पूछताछ के बाद कोशल्या देवी ने बताया कि आधा राशन ही हम ग्रामीणो को वितरण किए हैं। हमारा आदर्श महिला समिति से संबंध नही है फिर भी हम डीलर चला रहे है। साथ ही साथ डीलर द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय मिले।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment