Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा छठ पर्व पर 16 नवंबर को 11रु में सूप, नारियल तथा पूजन सामग्री प्रदान की जाएगी

On: January 19, 2026 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा छठ पर्व पर 16 नवंबर को 11रु में सूप, नारियल तथा पूजन सामग्री प्रदान की जाएगी

13 नवंबर से 15 नवंबर संध्या 6:00 बजे तक होगा सूप का बुकिंग।
हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद छठ व्रतियों तक हमारी सेवा पहुंचे :– चंद्र प्रकाश जैन।

हमारी सेवा में सहयोग राशि महज 11 रु शगुन के तौर पर लिया जा रहा है :– लखन खण्डेलवाल।

जारीबाग :

शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान को स्थापित करते हुए पिछले दो वर्षों से हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा सेवा प्रदान की जा रही है।

इसी के नियमित 16 नवंबर को बड़ा बाजार पंजाब नेशनल बैंक के समीप छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठ व्रतियों को एक सूप, एक नारियल, सिंदूर, रोड़ी, कपूर, जाफर, काफर, काठ बादाम, कमल गोटा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, छुहारा, मखाना, घी, रुई बत्ती, धूपबत्ती एवं सुपारी, आरत पत्ता प्रदान किया जाएगा। सभी सामान 11 रु के सहयोग राशि में प्रदान किया जाएगा। जिसकी बुकिंग 13 नवंबर से 15 नवंबर संध्या 6 बजे तक किया जायेगा। बुकिंग स्थल बड़ा बाजार पंजाब नेशनल बैंक के सामने निर्धारित किया गया है। वही 16 तारीख को कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा छठ पर्व पर 16 नवंबर को 11रु में सूप,नारियल तथा पूजन सामग्री प्रदान की जाएगी
कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष लखन खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, विकास तिवारी,सनी देव, जय प्रकाश खण्डेलवाल, गुंजन मद्धेशिया सहित कई लोग शामिल है।

इस कार्यक्रम को लेकर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि छठ मैया के असीम कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद छठ व्रतियों तक हमारी सेवा पहुंचे।

वही अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने बताया कि सेवा के माध्यम से सहयोग राशि महज 11 रु शगुन के तौर पर लिया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं को सूप, नारियल सहित पूजा सामग्री प्रदान की जाएगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment