Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : भगहर में शराब माफिया मोटरसाइकिल चोरी के बाद अब चोरी के ट्रैक्टर का करने लगे इस्तेमाल

On: January 19, 2026 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : भगहर में शराब माफिया मोटरसाइकिल चोरी के बाद अब चोरी के ट्रैक्टर का करने लगे इस्तेमाल

फोटो : अवैध लकड़ी लदा चोरी हुआ ट्रैक्टर
हजारीबाग : चौपारण प्रखंड के भगहर भंडार में दर्जनों शराब की भट्ठियां चल रही हैं, जो अवैध जंगल की लकड़ी से शराब बनाती हैं. ऐसी भूमिगत अवैध शराब बनाने और बेचने के लिए सुरक्षित स्थान हैं। चौपारण वन विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जलाऊ लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि ट्रैक्टर जलाऊ लकड़ी लदी चोरी का है, जिसे वन विभाग द्वारा जब्त कर रेंज कार्यालय लाया गया है. चौपारण में जो भी मोटरसाइकिलें चोरी होती हैं, उनका उपयोग अवैध शराब बेचने में किया जाता है, क्योंकि पकड़े जाने पर शराब माफियाओं को अपनी पहचान छिपाने में मदद मिलती है और इस प्रकार वह बच जाता है। गुप्त सूचना मिली कि भगहर में चल रहे अवैध देशी शराब भट्टियों में लकड़ी सप्लाई करने के लिए दो-तीन ट्रैक्टर जंगल में घुसे हैं. सूचना के आधार पर प्रभारी वनपाल राहुल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर भगहर के लोहारा जंगल में घात लगाकर छापेमारी की गयी और बिना नंबर के एक ट्रैक्टर को छापेमारी टीम ने जब्त कर लिया. वनकर्मियों की संख्या कम होने के कारण दूसरे वाहनों को जब्त नहीं किया जा सका. काफी मशक्कत के बाद जब्त ट्रैक्टर को रेंज कार्यालय लाया गया, क्योंकि भगहर से चौपारण की ओर जाने वाली सड़क काफी जर्जर है. जब्त ट्रैक्टर भगहर निवासी जीतू यादव का बताया जाता है. प्रभारी वनपाल राहुल कुमार ने बताया कि अवैध लकड़ी लदे अन्य ट्रैक्टरों को भी जब्त कर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. इस छापेमारी दल में वनरक्षी पंकज कुमार, अजीत कुमार गंझू, सिकंदर नायक, गृहरक्षक उमेश कुमार व सुखदेव यादव समेत अन्य दैनिक कर्मी शामिल थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment