Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बरही बीआरसी में कुछ कर्मियों की चलती है मनमानी, नहीं पहुंचते है समय पर

On: January 19, 2026 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : बरही बीआरसी में कुछ कर्मियों की चलती है मनमानी, नहीं पहुंचते है समय पर

सहायक अध्यापक जब पहुंचे अपनी समस्या को लेकर तो 10.30 बजे तक बीआरसी कार्यालय में लटका था ताला
बरही बीईइओ बाहर थे खड़ा, दूरभाष से संपर्क कर खुलवाया ताला, लगाई फटकार

बरही (हजारीबाग) :
प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी बरही में कुछ कर्मियों की मनमानी चलती है, समय पर वे अपने कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। मामले का उजागर तब हुआ जब सहायक अध्यापकों की टीम अपने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को बरही बीआरसी 10.30 बजे पहुंचे हुए थे। देखा की गेट में ताला लगा हुआ है और बाहर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी खड़े हैं। इसके बाद बीईइओ ने दूरभाष पर सूचना कर कार्यालय खुलवाया, और कर्मियों को फटकार लगाई। वहीं सहायक अध्यापकों ने कार्यालय कर्मियों की अनुपस्थिति पर दुख जताया और मांग किया कि बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मियों को एक दिन का वेतन रोका जाय। वहीं अध्यापकों ने बताया कि शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार तृतीय शनिवार की अवकाश शिक्षकों को इसलिए दी जाती है, ताकि अपनी समस्याओं को विभाग के समक्ष रख सके पर कार्यालय में बीपीएम अरुण कुमार, अकाउंटेंट संजय राणा के साथ बीआरसी में एक भी बीआरपी, सीआरपी उपस्थित नहीं पाए गए। इससे यह प्रतीत होता है कि शिक्षा सचिव के आदेश का उल्लंघन किया जाता है, जिसका परिणाम सहायक अध्यापको को भुगतना पड़ रहा है। एक शिष्टमंडल प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को मांग किया कि प्रखंड के सभी सहायक अध्यापको के समस्याओं का समाधान अभिलंब कराया जाए और बाकी कर्मियों के द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाया जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार करीब 18 सहायक अध्यापकों का विसंगति का मानदेय और एरियर का भुगतान होना था, परंतु बरही लेखपाल के द्वारा कुछ लोगों का ही भुगतान किया गया बाकी लोगों का कार्यालय दौडाकर परेशान किया जा रहा है, इन लोगों का बकाया राशि भुगतान कराया जाय। वहीं अध्यापकों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में सरकार द्वारा निर्देश प्राप्त था कि कॉपी एवं किताब भी बीआरसी द्वारा विद्यालय में पहुचानी थी, परंतु सभी शिक्षक अपने ही राशि से विद्यालय तक ले जाने का काम किया। वहीं कहा गया था कि सभी प्रधान शिक्षक को प्रति विद्यालय ₹500 की राशि भुगतान कर दी जाएगी, लेकिन कॉपी उठाव के करीब 1 वर्ष एवं पुस्तक उठाओ का 3 माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं की गई। वहीं इसे अभिलंब भुगतान करने का मांग भी किया। मौके पर प्रखंड सचिव मनोज कुमार घोष, दीपक कुमार यादव सीआरसी अध्यक्ष खोंडाहर, रंजीत कुमार सिंह सीआरसी अध्यक्ष प्रखंड परिसर, मनोज कुमार, रामेश्वर रविदास सीआरसी करियापुर व आशीष कुमार आदि मौजूद है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment