Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा लॉटरी ड्रॉ संपन्न हुआ

On: January 19, 2026 8:51 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा लॉटरी ड्रॉ संपन्न हुआ

प्रथम पुरस्कार सूरज कुमार वही द्वितीय पुरस्कार संतोष जैन को प्राप्त हुआ।
लॉटरी ड्रॉ के सफल कार्यक्रम के लिए महा समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र है :– प्रमोद यादव।
लोगों का अपार सहयोग और समर्थन मिला लॉटरी ड्रॉ को :– दीप नारायण निषाद।

हजारीबाग :

शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा तीसरी बार पूजा पंडाल के समीप लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया। लॉटरी ड्रॉ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शांति लाल अग्रवाल शामिल हुए। वही साथ मे अध्यक्ष, सचिव सहित महासमिति के कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

महा समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को भव्य पंडाल का स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही महासमिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, सचिव सहित उपस्थित तमाम पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, वहीं मंच संचालन पवन रावत खंडेलवाल ने किया। ड्रॉ के दौरान ऐसी कूपन की संख्या जो बाजार में उपलब्ध न हो सकी और आने पर उसे दोबारा किया गया।

तत्पश्चात माता रानी के जयकारों के बीच लॉटरी कार्यक्रम को विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार कूपन संख्या 2332 रेवाली निवासी सूरज कुमार को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार टेलीविजन 49 इंच का कूपन संख्या 2483 संतोष जैन को प्राप्त हुआ है। तृतीय पुरस्कार इन्वर्टर कूपन संख्या 4736 को प्राप्त हुआ, चतुर्थ पुरस्कार फ्रिज कूपन संख्या 3685 को प्राप्त हुआ वही पांचवी पुरस्कार वाशिंग मशीन कूपन संख्या 0851 सावित्री गुप्ता को प्राप्त हुई है। वही छठ पुरस्कार साइकिल कूपन संख्या 1943 निर्भय अग्रवाल को प्राप्त हुआ है। 20 व्यक्तियों को संतावना पुरस्कार जिसमे मिक्सर

प्रदान किया गया है।

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा लॉटरी ड्रॉ संपन्न हुआ
मौके पर महा समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि महासमिति के द्वारा तीसरी बार लॉटरी ड्रॉ कूपन का आयोजन बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। लोगों की काफी भागीदारी देखने को मिली है महा समिति की ओर से सभी पुरस्कार प्राप्त लोगों को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं महासमिति आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर तरीके से लॉटरी ड्रॉ का आयोजन करेगी। साथ ही कहा की लॉटरी ड्रॉ के सफल कार्यक्रम के लिए महा समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र है।

मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि लोगों का अपार सहयोग और समर्थन मिला लॉटरी ड्रॉ के आयोजन में देखने को मिला है। महासमिति के तमाम सदस्यों को ऐतिहासिक रूप से लॉटरी ड्रॉ संपन्न करने के लिए बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद।

मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, दिलीप जायसवाल,शिवदीप सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, किशोर सोनी,बाल गोविंद निषाद, पवन रावत खंडेलवाल,नरेश निषाद,अशोक कुमार, गुड्डन सोनकर, दिलीप सोनी,प्रदीप जैन,रितेश खण्डेलवाल, संतोष गुप्ता, पवन गुप्ता, राजीव सिन्हा,आशुतोष चौधरी, पंकज कसेरा, मोहित कुमार, अभय निषाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment