Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा निकाली गई माता रानी की भव्य डोली यात्रा

On: January 19, 2026 7:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा निकाली गई माता रानी की भव्य डोली यात्रा

तीन सौ से भी अधिक श्रद्धालु हुए शामिल।

श्रद्धालुओं की उत्साह ने, डोली यात्रा को बनाया ऐतिहासिक :– दीप नारायण निषाद

महासमिति के द्वारा किया जाएगा माता रानी का महाआरती :– ओम प्रकाश गुप्ता

हजारीबाग :

शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा महा सतमी की प्रातः काल में पूजा पंडाल से भव्य डोली यात्रा निकाली गई। डोली यात्रा में आगे-आगे बंगाल से आने वाले ढाक की प्रस्तुति थी। तो वही डोली यात्रा के पीछे-पीछे महिलाएं लाल पीली साड़ी एवं पुरुष कुर्ता पजामा में शामिल थे। सभी डोली यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा कर रहे थे। साथ ही सभी लोग जय माता दी की जयकारों की गूंज लगा रहे थे।

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा निकाली गई माता रानी की भव्य डोली यात्रा
डोली यात्रा पूजा पंडाल से बड़ा बाजार चौक, बंशी लाल चौक होते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंची जहां पर पूजा अर्चना की गई। पुन: डोली यात्रा वापस पूजा पंडाल पहुंची जहां पर महासमिति की पूजा अर्चना विधिवत रूप से प्रारंभ की गई। बोकारो के पथरिया से पधारे मानवेंद्र मुखर्जी, सुदीप बनर्जी,अनूप पाठक के द्वारा पुजा अर्चना कराया जा रहा है। डोली यात्रा में करीब 300 से भी अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। वही पष्ठी को आरती के उपरांत माता रानी का पट खोला गया था। महासमिति के द्वारा महासतमी के अवसर पर पूजा पंडाल के समीप महाभोग का वितरण किया गया। महा समिति के द्वारा अष्टमी एवं नवमी को भी महा भोग का वितरण किया जाएगा।

मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि वर्ष 2001 से मां दुर्गे की भव्य डोली यात्रा महा समिति के द्वारा निकाली जा रही है। श्रद्धालुओं की उत्साह ने डोली यात्रा को ऐतिहासिक बनाया।

मौके पर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष डोली यात्रा बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। सतमी को माता रानी की महाआरती की गई वही अष्टमी एवं नवमी को भी महाआरती की जाएगी।

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा निकाली गई माता रानी की भव्य डोली यात्रा
मौके पर महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद, दिलीप जायसवाल,ओम प्रकाश गुप्ता, शिवदीप सिंह, महेंद्र गुप्ता,रविंदर गुप्ता,प्रदीप जैन,बाल गोविंद निषाद,गणेश यादव, निशिकांत सिन्हा,पवन रावत खंडेलवाल,राजेश गुप्ता,प्रमोद खंडेलवाल, सुरेश प्रसाद, राजेश सिन्हा, रितेश खण्डेलवाल, पंकज कसेरा, प्रोफेसर प्रवीण कुमार, अर्जुन यादव,तरुण कुमार, संजय यादव, राजेश सोनी, अनिल प्रसाद,शैलेश कुमार,

सिद्धांत मद्धेशिया, शंपा बाला, साहिल कुमार,आदित्य कुमार,अभय निषाद, सचिन कुमार,राज कुमार,भारत गुप्ता,अमित निषाद,मोहित कुमार, बादल कुमार,यश राज, सहित कई महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा निकाली गई माता रानी की भव्य डोली यात्रा

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment