Also Read
हजारीबाग :
शहर में भक्ति भाव का माहौल हर तरफ देखने को मिल रहा है उसी क्रम मे सृष्टि के रचेता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के शुभ अवसर पर शहर के मालवीय मार्ग स्थित जानकी निवास एनक्लेव में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना पूरी विधि विधान से संपन्न की गई वही मुख्य यजमान के रूप में चंद्रप्रकाश जैन, रवि कुमार रहे।

मौके पर चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की शास्त्रों के अनुसार भगवान ब्रह्रााजी ने इस समूची सृष्टि की रचना की और भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि को सुंदर तरीके से सजाया और संवारा है। भगवान विश्वकर्मा को इस सृष्टि का सबसे बड़ा इंजीनियर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। इस दिन लोग अपने कारखानों में लगी मशीनों और वाहन का पूजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजन करने से मशीने सही रूप से चलती रहती हैं।
मौके पर चंद्र प्रकाश जैन, रवि कुमार, प्रणीत जैन, डॉक्टर वी वेंकटेश, सूरज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे














