Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : चौपारण थाना बना निजी अस्पताल वंदना नर्सिंग होम का स्टार प्रचारक, उठ रहे सवाल

On: January 19, 2026 9:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : चौपारण थाना बना निजी अस्पताल वंदना नर्सिंग होम का स्टार प्रचारक, उठ रहे सवाल

चौपारण(हजारीबाग) : जिले का सबसे बड़ा प्रखण्ड चौपारण है। यहां चौपारण थाना के प्रवेश का मुख्य द्वार पर लगे बड़े बोर्ड से लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। लोगों को उक्त बोर्ड को देखकर यह समझने में मुश्किल हो रहा है कि थाने में अस्पताल है या फिर अस्पताल में थाना। चौपारण थाना के मुख्य द्वार पर यह बोर्ड लगे लगभग एक साल से एक निजी अस्पताल का स्टार प्रचारक बन खूब प्रचार किया जा रहा है।बोर्ड के आधे हिस्से में प्रमोद मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं एक निजी अस्पताल वंदना नर्सिंग होम, शिवपुरी हजारीबाग लिखा हुआ,जिसमें सम्पर्क नम्बर के साथ स्पस्ट लिखा हुआ है यहां हर प्रकार के इलाज एवं आईवीएफ की सुविधा उपलब्ध है। वहीं बोर्ड के आधे हिस्से में चौपारण थाना लिखा हुआ है,जिससे शिकायत की अर्जी लेकर जाने वाले थाने पहुंच रहे पीड़ित भी कुछ समय के लिए कंफ्यूज हो जा रहे हैं कि कहीं थाना में अब अस्पताल तो नहीं खुल गया।

ज्ञात हो कि थाना एक सरकारी संस्थान है और लोगों व कानून के जानकारों की माने तो थाना कोई प्रचार एवं विज्ञापन की संस्था नहीं है। बल्कि एक संवेदनशील सरकारी संस्थान है। ऐसा कोई नियम भी नहीं है कि सरकारी कार्यालयों के मेन गेट या दीवारों के माध्यम से किसी निजी संस्थानों का प्रचार प्रसार किया जाए। पुलिस नियमावली या किसी सक्षम प्राधिकार की ओर से ऐसे आदेश का कोई उल्लेख भी प्राप्त नहीं होता है। इस प्रकार के विज्ञापन पुलिस थाने जैसे संवेदनशील सरकारी संस्थान की निष्पक्षता पर पूरी तरह से सवाल खड़ा करती है कि क्या थाने के पास वैसा कोई फण्ड नहीं होता है,जिससे वो जनहित के लिए थाना के गेट पर अपने थाना का भी एक बोर्ड भी लगा सके। न्याय के इस द्वार में किसी निजी संस्थान का प्रचार ऐसे कई सवालों को जन्म दे रहा है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment