Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग का सबसे चर्चित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न

On: January 19, 2026 10:10 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग का सबसे चर्चित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न

आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा हेतु उत्तम व्यवस्था की गई है :– प्रमोद यादव।

24 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा के साथ माता रानी को दी जाएगी अंतिम विदाई :– दीप नारायण निषाद।

हजारीबाग :

माता रानी का पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम के साथ की जा रही है। शहर के विभिन्न अखाड़ों के द्वारा माता रानी की पूजा अर्चना की जा रही उन्ही अखाड़े में से एक शहर का सबसे चर्चित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की सातवीं व अंतिम बैठक मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत माता रानी की जयकारों के साथ किया गया सभी ने एक स्वर से माता का जयकारा लगाकर पूजा को भव्य रूप से बनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत बैठक विधिवत रूप से प्रारंभ हुई पूजा की हर गतिविधियों पर वार्तालाप किया गया। सुरक्षा, भोग, शोभा यात्रा, विद्युत सज्जा सहित कई अन्य मुद्दों पर गंभीरता रूप से वार्तालाप हुई। बताया गया कि 20 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे पंडाल परिसर के समीप दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद संध्या काल में 20 तारीख को भव्य पंडाल का उद्घाटन महासमिति के संस्थापक सदस्य सदानंद सेन के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गे का पट खुल जाएगा। वही 21 तारीख को प्रातः काल में पंडाल परिसर से भव्य डोली यात्रा निकाली जाएगी। बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना किया जायेगा।

हजारीबाग का सबसे चर्चित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न
मौके पर महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

पंडाल परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा हेतु उत्तम व्यवस्था की गई है। हमारे वॉलिंटियर हर जगह तैनात रहेंगे। साथ ही कहा की पूजा पंडाल में आप समस्त हजारीबाग वासी सादर आमंत्रित है।

मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि पिछले 1 महीने से चल रही पूजा अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई है। 20 तारीख को संध्या काल में माता रानी का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। 24 तारीख को भव्य शोभा यात्रा के साथ माता रानी को अंतिम विदाई दी जाएगी

हजारीबाग का सबसे चर्चित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न
मौके पर :– अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, शिवदीप सिंह,दिलीप जायसवाल,ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, उदय शंकर गुप्ता,प्रदीप जैन,बाल गोविंद निषाद,निशिकांत सिन्हा,प्रकाश सिंह,पवन रावत खण्डेलवाल, गुड्डन सोनकर, प्रमोद खण्डेलवाल,पीकू यादव,रितेश खण्डेलवाल,दिलीप सोनी, किशोर सोनी, अर्जुन यादव,प्रेम निषाद,बिनोद केशरी, तुलसी गुप्ता,संतोष गुप्ता,राजेश सोनी,अनिल प्रसाद,अमन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment