Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रिंसिपल और सचिव गिरफ्तार, 2 अन्य फरार

On: January 19, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रिंसिपल और सचिव गिरफ्तार, 2 अन्य फरार

रांची: रातू थाना क्षेत्र में स्कूल शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर 10वीं की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल और सचिव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. मामला कृषक उच्च विद्यालय गड़री गुड़ू का है. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों 10वीं की छात्रा को उसके स्कूल में प्रिंसिपल सीमा कुमारी और सचिव अशोक महतो समेत कई अन्य शिक्षकों ने प्रताड़ित किया था, जिसके बाद छात्रा गहरे डिप्रेशन में चली गयी और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. अपने घर में जहर खा लिया. रातू पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से फरार प्राचार्य और सचिव को बेडो स्थित एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर सोमवार को जेल भेज दिया.

मालूम हो कि कृषक उच्च विद्यालय गड़री गुड़ू की तीन छात्राओं के साथ सचिव व तीन अन्य शिक्षकों की मारपीट व डांट से आहत साक्षी कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसकी इलाज के दौरान 28 अगस्त को मौत हो गयी थी. छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. 28 अगस्त को एनएच 75 को भी तीन घंटे तक जाम किया गया था. मारपीट की घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी की मांग ग्रामीण कर रहे थे. इसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया. आखिरकार सोमवार को पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से सचिव अशोक महतो और प्राचार्या सीमा कुमारी को बेडो स्थित उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया.

शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रिंसिपल और सचिव गिरफ्तार, 2 अन्य फरार

दो आरोपी अब भी है फरार जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है

दो आरोपी मेलसा स्वेता तिर्की और निरंजन महतो अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है. छापेमारी टीम में डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी सपन कुमार महथा, अमरनाथ कुमार सोनी, चमरा मिंज, बलेन्द्र कुमार, पन्ना लाल महतो, अविनाश कुमार, सुजित कुमार, विष्णु कुमार, बलकु महतो, शिव माझी, प्रभात कुमार, किरण कुमारी शामिल थी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment