Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

लातेहार : लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने तीन लुटेरों को हथियार के साथ दौड़ाकर पकड़ा

On: January 19, 2026 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

लातेहार : लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने तीन लुटेरों को हथियार के साथ दौड़ाकर पकड़ा

लातेहार : जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के गोनिया पुल के पास सड़क लूट की घटना को अंजाम देने आए तीन सड़क लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने एक बंदूक और पांच गोलियां भी बरामद की हैं। गिरफ्तार सड़क लुटेरों में रांची निवासी रवि कुमार नायक, लोहरदगा निवासी गोविंद राम और लोहरदगा निवासी राज वर्मा शामिल हैं।

बुधवार को प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कार से बरियातू थाना क्षेत्र के गोनिया पुल के पास एनएच-99 पर डकैती करने गए हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार पर सवार कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।पुलिस ने उनका पीछा कर तीन अपराधियों को हिरासत में ले लिया। जबकि दो अपराधी फरार हो गये। गिरफ्तार अपराधियों की जब तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक बंदूक और पांच जिंदा गोलियां बरामद की गयीं।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे सड़क लूट की घटना को अंजाम देने आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।इस छापेमारी दल में बारियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, पुअनि बिन्देश्वर महतो, रवि कुमार, धर्मेश प्रसाद लिम्बु,सुशील कुमार तिवारी, शंकर तिथू, प्रकाश चन्द्र पाठक शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment