Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

लातेहार उपायुक्त पहुंचे बालूमाथ, कोल मंत्रालय के सचिव के बैठक में हुए शामिल

On: January 19, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

लातेहार उपायुक्त पहुंचे बालूमाथ, कोल मंत्रालय के सचिव के बैठक में हुए शामिल

मौके पर सीसीएल सीएमडी, लातेहार डीएमओ,मगध पीओ बालूमाथ बीडीओ,सीओ,थाना प्रभारी रहे मौजूद

सचिव एवं उपायुक्त ने कोलयरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मौजूद पदाधिकारी को दिया कई दिशा निर्देश

लातेहार उपायुक्त ने बालूमाथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण

बालूमाथ (लातेहार) : लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन सोमवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।जिसके बाद सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलयरी के बूकरु कोल साइडिंग पहुंच कर सड़क के स्थिति को देखकर नाराजगी जताते हुए अंचल अधिकारी आफताब आलम को सड़क बनवाने को लेकर संबंधित विभाग को पत्राचार करने को कहा। उसके बाद उपायुक्त का काफिला मगध परियोजना कार्यालय पहुंचा जहां पर कोल क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे अमरपाली एवं मगध परियोजना कोल मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा के बैठक में शामिल हुए। जहां पर भूमि विस्थापितों से संबंधित बधाओ पर चर्चा करते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही गई। कोयला खदान को सुचारू रूप से चलाने, एनटीपीसी से मगध तक बेल्ट कॉरिडोर द्वारा कोयला पहुचाने समेत कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

इस मौके पर सीआईएल के अध्यक्ष,सीसीएल के सीएमडी, कोल इंडिया और सीसीएल के निदेशक मंडल, लातेहार खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, मगध संघमित्रा के महाप्रबंधक नृपेंद्रनाथ, परियोजना पदाधिकारी सत्यनारायणा सदाला, बीडीओ राजश्री ललिता बाखला,सीओ आफताब आलम, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार,पुलिस सब इंस्पेक्टर कुबेर साव सहित सीसीएल एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment