Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रामगढ़: 24 घंटे के अंदर पुलिस जवान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी से करायी हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

On: January 19, 2026 9:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रामगढ़: 24 घंटे के अंदर पुलिस जवान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी से करायी हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

रामगढ़: 24 घंटे के अंदर ही रामगढ़ पुलिस ने हजारीबाग जिला बल के जवान पंकज कुमार दास की हत्या का खुलासा कर लिया है. इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतक जवान की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पंकज की हत्या करायी थी.

बता दें कि शुक्रवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने हजारीबाग से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक पंकज दास की गोली मारकर हत्या कर दी थी. भुरकुंडा के सयाल 10 नंबर माइंस के पास अपराधियों ने जवान को गोली मार दी. वह हज़ारीबाग़ के उरीमारी ओपी में पदस्थापित थे. वह पतरातू के सकूल का रहने वाला था.

➨दो माह पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, जवान पंकज दास का दो महीने पहले नैना कुमारी से हुआ था. नैना का प्रेम प्रसंग मोनू पासवान उर्फ मनोहर से चल रहा था.

➨प्रेम प्रसंग में पत्नी ने हत्या करायी : एसपी

प्रेस वार्ता में एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि घटना के बाद पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने शक के आधार पर मृतक जवान की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. पूछताछ में पहले तो वह इनकार करती रही, लेकिन सख्ती के बाद टूट गई और सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि उसका मोनू पासवान उर्फ मनोहर से प्रेम संबंध था. उसी ने मोनू को बुलाकर पंकज की हत्या कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोनू और उसके साथ ओमप्रकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, एक देशी रिवाल्वर, पांच खोखा, पांच जिंदा गोली, तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक काली पल्सर बाइक बरामद की गयी है.

➨छापेमारी में शामिल थे

इस छापेमारी टीम में पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी, पतरातू सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार, एसआई अमर शुक्ला, एसआई राजदीप कुमार, एसआई मयंक प्रसाद, एसआई अक्षय कुमार और भुरकुंडा के सशस्त्र बल शामिल थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment