Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रांची : मुख्यमंत्री ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक के संबंध में की बैठक, मानव तस्करी की घटनाओं पर सरकार गंभीर

On: January 19, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रांची : मुख्यमंत्री ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक के संबंध में की बैठक, मानव तस्करी की घटनाओं पर सरकार गंभीर

प्रवासी श्रमिकों के डेटाबेस हेतु मेकैनिज्म तैयार करने का निर्देश

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के संबंध में पुलिस विभाग तथा महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) राज्य में एक गंभीर समस्या बन रहा है।इसके रोक-थाम के लिए सभी संबंधित विभाग, NGO तथा सामाजिक संस्थाओं को बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्य योजना बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव तस्करी जैसे कार्यों में अनेक आपराधिक तत्व इस संगठित अपराध में लिप्त रहते हैं।ऐसे तत्वों की धर पकड़ के साथ-साथ आम जनता को भी इस दिशा में सजग और सावधान बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित पुराने एवं लम्बित मामलो का निरंतर समीक्षा करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि झारखंड के चौबीसों जिलों में एक कंबाइंड बिल्डिंग बनायी जाए जहां एसटी/एससी थाना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना, साइबर थाना एवं महिला थाना 24×7 कार्यरत हो सके। संबंधित विभाग कंबाइंड भवन का डीपीआर तैयार कर अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित पुराने एवं लम्बित मामलों का निरंतर समीक्षा करते हुए उन मामलों को निष्पादित करें। मामलों के कनविक्शन की मॉनिटरिंग करें।मुख्यमंत्री सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि मानव तस्करी में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। ह्यूमन ट्रैफिकिंग में शामिल सिंडिकेट अथवा एजेंसियों पर हर हाल में कार्रवाई सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को बाल श्रम की ओर धकेलने वाले दलालों के खिलाफ कड़ी तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे श्रमिक जो घरेलू कार्यों के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं उनका डाटा और पुलिस वेरीफिकेशन सुनिश्चित करें ताकि उन्हें शारीरिक, आर्थिक तथा मानसिक शोषण से बचाया जा सके। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित जितने हेल्प डेस्क तथा कॉल सेंटर बनाए गए हैं उन्हें पूर्ण रूप से सक्रिय करें तथा उन सेंटरों का निरंतर समीक्षा की जाए। पंचायत स्तरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटरों में भी श्रमिकों की डाटा रजिस्टर्ड हो सके इसकी भी व्यवस्था बनाएं।

श्रमिकों के हित के लिए बेहतर कार्य योजना बनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के वैसे प्रवासी श्रमिक अथवा मजदूर जो रोजगार के लिए दूसरे राज्य में पलायन करते हैं, उनके हित के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाएं। एक ऐसा मेकैनिज्म तैयार करें जिसमें राज्य सरकार की ओर से उन श्रमिकों को इंसेंटिव मिले तथा उनका सारा डाटा राज्य सरकार के पास सुरक्षित रह सके। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी पंचायत एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मानव तस्करी से संबंधित सूचना तंत्र को मजबूत करें। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत झारखंड महिला विकास समिति के तहत वूमेन ट्रैफिकिंग से संबंधित रोकथाम एवं पुनर्वास हेतु संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र, वन स्टॉप सेंटर योजना, महिला हेल्पलाइन योजना, स्वाधार गृह योजना/उज्ज्वला योजना (शक्ति सदन) सहित अन्य योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, श्रम विभाग के सचिव राजेश शर्मा, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा, स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव के रवि कुमार, श्रम आयुक्त संजीव बेसरा, एसपी सीआईडी संध्या रानी मेहता, पंचायती राज निदेशक निशा उरांव, सीईओ जेएसएलपीएस संदीप सिंह, समाज कल्याण-सह-परियोजना निदेशक महिला विकास समिति शशि प्रकाश झा एवं अन्य उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment