Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

On: January 19, 2026 7:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात करीब 3 बजे कोलकाता से गाज़ीपुर (यूपी) जा रहे दो भारी मालवाहक कंटेनर ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक (HR69D-9834) की डीज़ल टंकी फट गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग ने दूसरे ट्रक (UP21DT-4551) को भी अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को बुलाया। कई दमकल गाड़ियों की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।

इसे भी पढ़ें: चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों वाहनों के चालक व खलासी समय रहते बाहर निकल आए थे। हादसे के कारण कुछ समय के लिए जीटी रोड (नेशनल हाईवे-2) पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया। फिलहाल जले हुए ट्रकों को हटाने और सड़क को पूरी तरह चालू करने का काम जारी है। हादसे ने एक बार फिर दनुआ घाटी की खतरनाक ढलानों और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment