Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पुरे होने पर कांग्रेस ने कार्यालय से टावर चौक तक निकाली पदयात्रा

On: January 19, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पुरे होने पर कांग्रेस ने कार्यालय से टावर चौक तक निकाली पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पुरे होने पर कांग्रेस ने कार्यालय से टावर चौक तक निकाली पदयात्रा

देवघर : भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पुरे होने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तहत् देवघर जिला कांग्रेस द्वारा पार्टी कार्यालय से गांधी प्रतिमा स्थल टावर चौक तक पदयात्रा निकाली जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद झा जी ने किया। इस पदयात्रा में पार्टी के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता झंडा-बैनर एवं गाजे-बाजे के साथ निकले और नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो, तथा मिले कदम जुड़े वतन आदि जोरदार नारे भी लगाते रहे। टावर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का समापन किया गया। पदयात्रा का समापन के दौरान पूर्व मंत्री कृष्णा नंद झा ने कहा कि गत वर्ष आज के ही दिन 7 सितंबर को कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ की थी। करीब चार हजार किलोमीटर लम्बी यह पदयात्रा का समापन कश्मीर में हुआ। इस ऐतिहासिक यात्रा ने भाजपा द्वारा देश में फैलाए नफरत को मिटाने के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को जोड़ने का काम किया। कांग्रेस राष्ट्र हित के हर मुद्दों के लिए संघर्ष करते रही है और करते रहेंगें। हम सारी चुनौतियों का सामना करते हुए देश को कमजोर करने वाली फिरका परस्त ताकतों को कुचलने का काम करते रहेंगें ।हम कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचा कर विरोधी ताकत को परास्त करके रहेंगें। कांग्रेस का हर एक सिपाही पार्टी को सुदृढ़ हा बनाऐं और संगठन को मजबूती देने का काम करें।

जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा ने देश की अनेकताओं एवं विविधताओं को एक माला में पिरोने का काम किया। इससे विपक्षी भारतीय जनता पार्टी एवं उसके मुखिया नरेंद्र मोदी पूरी तरह घबरा ही नहीं डर भी गए हैं।आज के इस पदयात्रा में शामिल सभी सम्मानित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि इस देश में भारतीय जनता पार्टी ने जो नफरत का बाजार तैयार कर दिया है जिससे सांप्रदायिक घटनाओं में वृद्धि हुई है।जाति हिंसा बढ़ा है। देश सौदागर के हाथों में बिकते जा रहा है। मजदूर,किसान,नौजवान की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस एवं हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया है। राहुल गांधी के प्रयास से पूरा भारत जुटेगा।इस यात्रा में प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, शबाना खातुन, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,जिला के पदाधिकारी ललित झा,सुधीर देव,सुजीत झा,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,महिला अध्यक्ष चमेली देवी, युवा अध्यक्ष आदित्य सरोलिया, सेवा दल के शैलैश मालवीय, रवि बर्मा,मो नसीम,भोजपुर के श्याम सुंदर पांडेय, ओबीसी के महादेव पंडित,जवाहरलाल मिर्धा, बैलालुद्दीन अंसारी,सुभाष चन्द्र मंडल,राहुल राज, वृजभूषण राम,राजीव कुमार,धर्मेंद्र सिंह, संजीव झा,राघवेन्द्र झा,अमरेन्द्र सिंह सोना, राहुल सिंह, जियाउल हसन, महेशमणी द्वारी,मकसूद आलम,प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, नटराज प्रदीप,हेमंत चौधरी, नैयाज अहमद,संजीव चौधरी, जयशंकर शरण,मो सैफ,जिला के रवि गुप्ता, शिवशंकर मंडल,राजेश बर्नवाल,कृष्णा पासवान,गोल्डी खान, कुमार मणी टुडु,श्री नाथ मरांडी, अशोक झा, गणेश मिश्रा, राहुल खवाड़े,कारु बलियासे, विनय सिन्हा,चन्द्र देव दास, सुखवंत सिंह,अशोक झा,सदाशिव राणा,मो समरुद्दीन, कुमार बाबा,अनिल केशरी,महिला मोर्चा के सीता देवी,पुनम देवी,जहांपनाह बीबी, बबीता देवी,युवा मोर्चा के आफताब आलम,विशाल वत्स,राजा साहिल, चंदन,पंकज कुमार, बिनोद मणी पासवान,अनुराग आनंद,आशुतोश पासवान,शिवा झा,राजू जोन, राजेन्द्र तुरी, नारायण यादव, गौतम तुरी, गोपाल यादव, अब्दुल हनीफ, तारिक़ अनवर,रवि किशोर यादव,अनिल सिंह,बिद्धू झा, पंकज बर्मा, मोइनुद्दीन शेख, हीरो मिर्जा, सुनील महतो, वैद्यनाथ यादव, विकास दास,दिलावर हुसैन,होरील पुजहर,मनोज यादव,निर्मल किस्कू, बालेश्वर टुडू, आदि सैकड़ों मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment