Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : सदर विधायक ने स्व.रुपेश पांडेय की प्रतिमा बरही वासियों को सौंपा

On: January 19, 2026 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सदर विधायक ने स्व.रुपेश पांडेय की प्रतिमा बरही वासियों को सौंपा

सीबीआई जांच चल रही है, जल्द मिलेगा न्याय: मनीष जयसवाल

बरही (हजारीबाग) :
बरही के करियातपुर, नईटांड़ में स्व.रुपेश पांडेय की प्रतिमा जल्द लगेगी। जिसे लेकर गुरुवार को हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक सेवा कार्यालय परिसर में बरही वासियों को स्व.रुपेश पांडेय की प्रतिमा भेंट किया। ज्ञात हो की स्व.रूपेश पांडेय की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान एक भीड़ द्वारा कर दिया गया था जिसके बाद पहले दिन से लगातार विधायक मनीष जायसवाल मृतकों के परिजनों के साथ तन, मन और धन से खड़ा थे। स्व. रूपेश पांडेय के अंतिम यात्रा से लेकर उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए विधायक मनीष जायसवाल सड़क से लेकर सदन तक लगातर संघर्ष किए थे और आर्थिक रूप से भी मृतक के परिजनों को सहयोग किया था। वहीं उन्होंने बताया की स्व.रुपेश पांडेय के मामले में सीबीआई जांच चल रही है और जल्द न्याय की उम्मीद जताई जा रही है। बरही से प्रतिमा लेने पहुंचे लोगों ने बताया की आज ही यह प्रतिमा स्व.रुपेश पांडेय के परिजनों को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद उनके परिजनों के द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक इसे अधिस्ठापित किया जायेगा। मौके पर सदर विधायक कार्यालय में विशेषरूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, रसोइया धमना के पूर्व पंसस प्रमोद कुमार यादव, नागेश्वर यादव, विजय यादव, मिथलेश यादव सहित कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा और अन्य लोग बरही से प्रतिमा लेने पहुंचे थे। सभी ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment