Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : श्रीदस में छात्र – छात्राओं को दी गई मोटिवेशनल क्लास, सीखने का प्रमुख आधार प्रेरक ही है: रोहित सिंह

On: January 19, 2026 10:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही : श्रीदस में छात्र - छात्राओं को दी गई मोटिवेशनल क्लास, सीखने का प्रमुख आधार प्रेरक ही है: रोहित सिंह

बरही (हजारीबाग) :

देवचन्दा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नवमी व दसवीं के बच्चों को मोटिवेशनल क्लास दी गई। राँची से आए मोटिवेशनल स्पीकर दीपक झा द्वारा बच्चों को उनकी कैरियर व परीक्षा को लेकर मोटिवेट किया गया। उन्होंने बच्चों को उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। आने वाले दिनों में वो अपने लक्ष्य को हासिल करने में किस प्रकार अभ्यासरत रहे इसकी सही जानकारी बच्चों को दी। मोटिवेशनल क्लास की उपयोगिता व आवश्यकता की जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य रोहित सिंह ने कहा कि प्रेरणा एक कला है। इसके द्वारा उन छात्र – छात्राओं के पढ़ने के प्रति रुचि उत्पन्न की जाती है। जिसमें इस प्रकार का अभाव है। जहां पर बालकों में पढ़ने की रुचि तो है परंतु उसका अनुभव नहीं करते। वहां प्रेरणा के द्वारा यह अनुभव कराया जाता है। इसके अतिरिक्त विशिष्ट चर्चाओं के प्रति भी छात्र – छात्राओं की रुचि उत्पन्न की जाती है। जिस प्रकार बालक के जीवन का एक लक्ष्य होता है उसी प्रकार विधालय का भी एक लक्ष्य होता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में प्रेरणा की मुख्य भूमिका होती है। ये सब लक्ष्य प्राकृतिक प्रेरकों द्वारा प्राप्त होती है। सीखने का प्रमुख आधार प्रेरक ही है। चरित्र निर्माण शिक्षा का श्रेष्ठ गुण है। इससे नैतिकता का संचार होता है। अच्छे विचार एवं संस्कार जन्म लेते हैं और उनका निर्माण होता है। बालक को अधिक काम करने की उतेजना मिलती है। अच्छे संस्कार निर्माण में प्रेरणा का प्रमुख स्थान है। सफल अध्यापन के लिए यह आवश्यक है कि छात्रों का अवधान पाठ की ओर बना रहे। कक्षा में छात्र पाठ के प्रति कितना जागरूक है , यह प्रेरणा पर ही निर्भर करता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment