Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही विधायक को मयूरहंड प्रखंड के लोगों ने दी साधुवाद

On: January 19, 2026 10:03 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमा शंकर अकेला को मयूरहंड के जनता ने साधुवाद
मयूरहंड : बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमा शंकर अकेला को मयूरहंड के जनता ने साधुवाद दिया है। मयूरहंड मुख्यालय से एनएच तक जाने के लिए सड़क खराब रहने के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक द्वारा चौपारण प्रखंड अंतर्गत 30 सड़कों का बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें मयूरहंड प्रखंड के भी दर्जनों गांव के लोग लाभान्वित होंगे। बतादें कि इसमें चौपारण के चौथी मोड़ से मयूरहंड के सीमा नरचाही नदी तक, महुदी मोड़ से सदाफर नदी तक और महराजगंज से कोनिवा नदी तक सड़क को बनाया जाएगा। इससे मयूरहंड प्रखंड का एनएच से कनेक्टिविटी बन जाएगी। लोगों को इस सड़क से चौपारण के अलावा पटना, धनबाद, गया, बरही, कोडरमा, दिल्ली समेत कई महानगरों में आने जाने की सुगमता बढ़ेगी। प्रखंड मुख्यालय से चौपारण बाजार का आवागमन सुलभ होगा। यह सड़क एक जिला से दूसरे जिला को जोड़ती है। मयूरहंड के ग्रामीणों ने पचमो से चौपारण तक वर्षों से पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क बनाने की मांग सरकार से करते आ रहे है। हलाकी पचमो मोड़ से नरचाही नदी तक सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के पहल पर जर्जर सड़क को बनाए जाने से लोगों में जान आ गया है। बाकी बचे नरचाही से चौपारण तक जर्जर सड़क को बनाए जाने पर सोने में सुहागा वाली बात होगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment