Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : बाल विवाह मुक्त कराने के लिए बुनियादी स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

On: January 19, 2026 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही : बाल विवाह मुक्त कराने के लिए बुनियादी स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

बाल विवाह एक शर्मनाक प्रथा है, जो बचपन के साथ-साथ देश को भी बर्बाद कर रहा है: मुखिया

बाल विवाह समाज के लिए कोढ़ है : जिप सदस्य

बरही (हजारीबाग) : जन सेवा परिषद हजारीबाग एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन की ओर से बुनियादी स्कूल पंचमाधव में बाल शोषण एवं दुव्र्यवहार के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में स्कूली बच्चों ने उत्पीड़न के खिलाफ कई स्लोगन तख्तियों पर लेकर घूम रहे थे. बच्चों द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ नारे लगाए जा रहे थे। यह जागरूकता रैली स्कूल से शुरू होकर आसपास के इलाकों में घूमी और लोगों से बाल उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ जागरूक होने का आह्वान किया। रैली के दौरान विद्यालय प्रधान सह प्रभारी संजय दुबे, शिक्षक मनोज घोष, सरफराज खान, दामोदर साव, गायत्री सिन्हा, बिंदिया देवी, कविता देवी, पूनम देवी आदि सहित कई ग्रामीण शामिल हुए. प्राचार्य श्री दुबे ने कहा कि उनका विद्यालय गांव में जागरूकता पैदा कर बाल शोषण रोकने का हरसंभव प्रयास करेगा. रैली में मुख्य रूप से जिप सदस्य प्रीति कुमारी, मुखिया नीलम देवी, संस्था के जिला समन्वयक बिनोद साहू, सामाजिक कार्यकर्ता गुरुदेव गुप्ता, नागेश्वर रजक आदि उपस्थित थे. गौरतलब है कि जिप सदस्य पिछले कई महीनों से बाल शोषण को खत्म करने के लिए बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी आदि विभिन्न बाल उत्पीड़न को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. स्थानीय मुखिया ने कहा कि बाल विवाह एक शर्मनाक प्रथा है. इससे न केवल बचपन छिन रहा है बल्कि देश का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने लोगों से बाल विवाह के खिलाफ जागरूक होने को कहा. जिप सदस्य ने समाज से ऐसे जुल्म को खत्म करने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रथा समाज के लिए कोढ़ है. इससे बचने की जरूरत है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि गांव तभी जागेगा, जब हम जागेंगे. उन्होंने लोगों से खुद संकल्प लेने को कहा.

बरही : बाल विवाह मुक्त कराने के लिए बुनियादी स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment