Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : तिलैयाबस्ती के लोगों के समर्थन में आये विधायक, कहा- हरसंभव सहयोग को तैयार, जारी रखें धरना

On: January 19, 2026 9:02 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
बरही : तिलैयाबस्ती के लोगों के समर्थन में आये विधायक, कहा- हरसंभव सहयोग को तैयार, जारी रखें धरना
फोटो : आंदोलन के समर्थन में विधायक धरना स्थल पर पहुंचे
डीसी, एसपी समेत स्थानीय प्रबंधन से बात करेंगे, समाधान नहीं निकला तो विस में भी उठाये जायेंगे सवाल : अकेला

बरही : बिजली समस्या को लेकर तिलैयाबस्ती वासियों के आंदोलन के समर्थन में स्थानीय विधायक धरना स्थल पर पहुंचे. प्रदर्शनकारियों की समस्याएं जानने और हरसंभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 1952 के बाद यहां के रैयत विस्थापित हुए हैं. यहां के लोगों ने त्याग किया है, डीवीसी को विस्थापितों को अधिकार देना होगा. पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा आदि की व्यवस्था करना डीवीसी की जिम्मेदारी है। न्याय की मांग करते हुए अचानक बिजली बाधित करना और प्राथमिकी दर्ज करना अनुचित है।

बरही : तिलैयाबस्ती के लोगों के समर्थन में आये विधायक, कहा- हरसंभव सहयोग को तैयार, जारी रखें धरना

मौके पर उन्होंने थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव न होने के कारण बात नहीं हो सकी। विधायक ने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा जन प्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं करना खेदजनक है. इसकी शिकायत कोडरमा एसपी और डीजीपी से करने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में बिजली उत्पादन के लिए कई डैम का इस्तेमाल होने के बावजूद डीवीसी का मुख्यालय रांची की बजाय कोलकाता में होना चिंताजनक है. इस संबंध में उन्होंने विस में भी आवाज उठाई है। उन्होंने न्याय के लिए डीवीसी प्रबंधन समेत डीसी व एसपी से बात करने की बात कही. उन्होंने मामला नहीं सुलझने पर विधानसभा में भी सवाल उठाने का आश्वासन दिया. इसके लिए सभी को निष्पक्ष तरीके से धरना जारी रखने की बात कही।

बरही : तिलैयाबस्ती के लोगों के समर्थन में आये विधायक, कहा- हरसंभव सहयोग को तैयार, जारी रखें धरना

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, मुखिया मंगलदेव यादव, चंदवारा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जु सिंह, कोल्हुआकाला पूर्व मुखिया सह प्रखंड 20 सूत्र सदस्य रघुवीर यादव, पंसस प्रभु यादव, बड़की धमराय मुखिया सरयू प्रसाद वर्मा, वार्ड सदस्य नकुल कुमार, जितेंद्र यादव, धीरज कुमार, दिलीप राणा, सीताराम चंद्रवंशी, सहदेव राम, पिंटू कुमार, पिंकी देवी, सविता देवी, मीना देवी, दिनेश कुमार आदि सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्रवंशी ने किया.

बरही : तिलैयाबस्ती के लोगों के समर्थन में आये विधायक, कहा- हरसंभव सहयोग को तैयार, जारी रखें धरना
फोटो : डीवीसी प्रबंधन से बात करते विधायक

डीवीसी प्रबंधन से मिले विधायक

कार्यक्रम के अंत में विधायक अकेला ने डीवीसी प्रबंधन मोहम्मद कादिर और अजीत शर्मा से भी मुलाकात की, देर शाम तक बातचीत जारी रही. देर रात तक डीसी और एसपी से मिलने की भी योजना थी.

बरही : तिलैयाबस्ती के लोगों के समर्थन में आये विधायक, कहा- हरसंभव सहयोग को तैयार, जारी रखें धरना

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment