Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : आम रास्ता अवरुद्ध होने से हुआ जल जमाव, लोग परेशान, अवागमन प्रभावित

On: January 19, 2026 10:02 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही : आम रास्ता अवरुद्ध होने से हुआ जल जमाव, लोग परेशान, अवागमन प्रभावित

बरही के पुराना बड़ा शिवालय सहित दो स्कूल है प्रभावित

बरही (हजारीबाग) :
प्रखंड मुख्यालय समीप पश्चिमी पंचायत के मल्हाटोली स्थित बड़ा शिवालय क्षेत्र के लोग गंदे जल जमाव से परेशान हैं। जिसका मुख्य कारण किसी एक व्यक्ति के द्वारा पीसीसी रोड पर सीमेंट पिलर व अन्य समाग्री से जाम कर दिया है। नतीजा है कि मल्लाह टोली का नाली का पानी और बरसात का पानी बड़ा शिवालय परिसर में इकठ्ठा होकर तालाब बन गया है। आम रास्ता पर गंदे जल का जमाव की स्थिति बना है। जिसके वजह से बड़ा शिवालय सहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लाह टोली व भामशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय प्रभावित हो रहा है। आम लोगों को आवागमन प्रभावित हो गया है। स्कूली बच्चे गंदे जल जमाव में डूब कर जाने पर मजबूर हैं। बारिश होने पर गंदे पानी लोगों के घरों में घुस रहें हैं। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि पहले नाली और बरसात का पानी इसी पीसीसी सड़क के किनारे से निकासी होती थी। लेकिन एक व्यक्ति अपना आवास बनाने के बाद पीसीसी रोड को जाम कर दिया है। इस बीच सड़क अवरुद्ध करने पर ग्रामीणों के साथ कई बार बहस भी हो चुकी है। पंचायत मुखिया को भी स्थिति से अवगत कराया गया। लेकिन वे व्यक्ति किसी को सुनता नहीं है। जल जमाव के कारण डेंगू जैसी बीमारी से लोगों को भय बना है। इधर सार्वजनिक दुर्गा समिति भी इसी बड़ा शिवालय मंदिर परिसर में भव्य पंडाल बना रही है, जहां पूजा समिति के द्वारा मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। यदि समय रहते आम रास्ता के पीसीसी रोड पर जाम को नहीं हटाया गया तो लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी और आम अवाम हलकान होंगें।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment