Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पाकुड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम सोपा गया ज्ञापन

On: January 19, 2026 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पाकुड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम सोपा गया ज्ञापन

पाकुड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम सोपा गया ज्ञापन

पाकुड़ : राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जिला के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह, महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी, रामचंद्र साह,नरेंद्र प्रसाद साह, बहादुर मंडल,सुलेमान मुर्मू,भुटू कुनाई,दिनेश साहा मौजूद थे।

ज्ञापन सौपने के उपरांत जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में 23 राज्यों के 400 जिलों के संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनमानस द्वारा प्राप्त एक करोड़ बीस लाख हस्ताक्षर पत्रकों को लेकर 29 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर कुच कर रहे लगभग 15000 लोगों को उत्तर प्रदेश-दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली जाने से रोकने और उसके बाद बलपूर्वक हटाए जाने के बाद जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी द्वारा प्रारंभ किए गए आमरण अनशन के समर्थन में आज हम लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री को उपायुक्त पाकुड़ को मांग पत्र सौंपा है।

फाउंडेशन के जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत ने बताया कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकी असंतुलन की समस्या पर कुशल एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर विगत 10 वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा देश भर में हजार छोटी बड़ी सभाएं बड़ी-बड़ी रैलियां पदयात्राएं और रथयात्राएं आयोजित की है और जब कानून नहीं बनता है तब आगे भी इसके लिए अनवरत आंदोलन जारी रहेगा।उपायुक्त पाकुड़ बरनवाल को ज्ञापन सौपने के उपरांत उन्होंने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ जिला इकाई के द्वारा जो ज्ञापन सौंपा गया है उसे यथा शीघ्र ही प्रधानमंत्री जी को भेज दिया जाएगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment